facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

Invesco ने Swiggy का मूल्यांकन फिर बढ़ाया

Advertisement

अक्टूबर 2023 में बेंगलूरु की कंपनी में इन्वेस्को के 28,844 शेयरों का मूल्य 14.76 करोड़ रुपये था, जो करीब 8.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के बराबर है।

Last Updated- January 04, 2024 | 10:06 PM IST
Swiggy q3 results

अमेरिकी फंड मैनेजर इन्वेस्को ने फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी का मूल्यांकन लगातार दूसरी बार बढ़ाया है। आईपीओ लाने वाली कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि इन्वेस्को ने 31 अक्टूबर, 2023 तक उसका मूल्यांकन बढ़ाकर 8.3 अरब डॉलर किया है।

अक्टूबर 2023 में बेंगलूरु की कंपनी में इन्वेस्को के 28,844 शेयरों का मूल्य 14.76 करोड़ रुपये था, जो करीब 8.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के बराबर है। बाजार इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के पास स्विगी में करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी है। बार बार मूल्यांकन में कटौती के बाद पिछले साल अक्टूबर में इन्वेस्को ने फूड डिलिवरी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन बढ़ाकर 7.85 अरब डॉलर तक कर दिया था।

बेंगलूरु की स्टार्टअप कंपनी ने जनवरी 2022 में इन्वेस्को के नेतृत्व में 70 करोड़ डॉलर की भारी-भरकम रकम जुटाई थी जिससे स्विगी डेकाकॉर्न बन गई और कंपनी का मूल्यांकन 10.7 अरब डॉलर हो गया था। हालांकि, पिछले साल अप्रैल में इन्वेस्को ने स्विगी का मूल्यांकन 8 अरब डॉलर कर दिया था। उसने फिर मई में कंपनी का मूल्यांकन और कम कर 5.5 अरब डॉलर कर दिया। यह कदम देश की फूड डिलिवरी मार्केट में मंदी और कंपनी द्वारा ज्यादा नकदी की खपत के कारण
उठाया गया।

Also read: Coffee Day ने दिसंबर तिमाही में 434 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक की

इसके बाद स्विगी अपनी वित्तीय स्थिति को सुधार रही है। वह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में जुटी है। कंपनी इस साल के मध्य तक आईपीओ से एक अरब डॉलर (8,300 करोड़ रुपये) जुटाने पर विचार कर रही है। 2023 की शुरुआत में स्विगी ने कर्मचारियों की छंटनी और अपनी कई कारोबारी इकाइयों को बंद कर लाभ की दिशा में पहल की थी।

कंपनी ने अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए 2 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क भी लगाया जिसे बढ़ाकर अब 3 रुपये कर दिया गया है। इससे कंपनी का फूड डिलिवरी कारोबार वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) में मुनाफे में आ गया। कंपनी की हर महीने की नकदी खपत भी 4.5-5 करोड़ से घट गई।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement