facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

टैक्स ऑडिट सिर्फ सीए का काम: ICAI अध्यक्ष

Advertisement

आयकर विधेयक में अकाउंटेंट की परिभाषा पर आपत्ति, आईसीएआई ने ऑडिट कार्य में सीए की विशेषज्ञता को दोहराया

Last Updated- February 19, 2025 | 11:58 PM IST
audit norms

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने आयकर विधेयक में अकाउंटेंट की परिभाषा में लागत लेखाकार और कंपनी सेक्रेटरी को शामिल किए जाने की मांग के मद्देनजर कहा कि टैक्स ऑडिट वास्तव में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की विशेषता का क्षेत्र है।

नंदा ने कहा कि इस मुद्दे को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की समन्वय समिति के समक्ष भी उठाया जा सकता है। इस समिति में आईसीएआई के अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अपने सहयोगी संस्थानों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के इच्छुक हैं।

ऑडिट कार्य केवल सीए ही कर सकते हैं… हम हमेशा जोर देंगे कि ऑडिट हमारी विशेषज्ञता का क्षेत्र है।’आईटी विधेयक की धारा 515(3)(बी) में उल्लिखित ‘अकाउंटेंट’ की परिभाषा में इसे शामिल करने की मांग करते हुए, आईसीएसआई ने कहा था कि ऐसा न होना देश के वित्तीय व अनुपालन परिदृश्य में कंपनी सचिव की महत्त्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने में एक चूक के रूप में देखा जाता है।

आईसीएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों के 39 सदस्यों ने नए आयकर विधेयक का अध्ययन किया है। अब ये सदस्य संस्थान की पांच सदस्यीय समिति को सिफारिश देंगे। आईसीएआई के विधेयक पर अंतिम सिफारिश चयन समिति और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के समक्ष 10 मार्च से पहले पेश करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement