facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Semicon India 2025: भारत बनेगा सेमीकंडक्टर हब, PM मोदी बोले– दुनिया हमारे साथ है; जानें 5 बड़ी बातें

Semicon India 2025: तेल था ब्लैक गोल्ड, अब चिप्स हैं डिजिटल डायमंड; सेमीकंडक्टर भविष्य भारत में गढ़ने को तैयार दुनिया

Last Updated- September 02, 2025 | 1:35 PM IST
PM Modi at Semicon India 2025
Semicon India 2025

Semicon India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित सेमिकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन में कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा कर रही है और सेमीकंडक्टर का भविष्य यहीं तैयार होगा। उन्होंने चिप्स को ‘डिजिटल डायमंड’ बताते हुए कहा कि जैसे पिछली सदी तेल ने तय की थी, वैसे ही 21वीं सदी की ताकत एक छोटी-सी चिप में छिपी है, जो दुनिया के विकास को नई गति देगी।

उन्होंने कहा, “जैसे पिछली सदी तेल ने तय की थी, वैसे ही इस सदी की ताकत चिप्स में है। तेल को ब्लैक गोल्ड कहा जाता था, लेकिन आज की दुनिया में चिप्स डिजिटल डायमंड हैं। यह छोटी-सी चिप दुनिया में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखती है।”

भारत में तेजी से बढ़ रहा सेमीकंडक्टर मिशन

प्रधानमंत्री ने बताया कि 2021 में भारत ने सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत की थी। 2023 तक पहला सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी मिली, 2024 में और प्रोजेक्ट्स जुड़े और 2025 में पांच नई योजनाओं को क्लियर किया गया। कुल मिलाकर अब तक 10 प्रोजेक्ट्स में करीब ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश हो चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिससे केंद्र और राज्य की सभी मंजूरियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं। इससे निवेशकों को पेपरवर्क से काफी राहत मिली है।

‘दुनिया भारत पर भरोसा करती है’

पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया भारत पर विश्वास करती है, भारत पर भरोसा करती है और हमारे साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी यात्रा भले देर से शुरू हुई हो, लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता। वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप, दुनिया का सबसे बड़ा बदलाव लाएगी।”

यह भी पढ़ें: Dixon बना भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता, घरेलू कंपनियों का शेयर 36% पर

युवाओं और स्टार्टअप्स की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के 20% सेमीकंडक्टर डिजाइन टैलेंट का योगदान करता है। उन्होंने युवाओं, स्टार्टअप्स और MSMEs से इस क्षेत्र में आगे आने की अपील की। सरकार की Design Linked Incentive Scheme और Chips-to-Startup Programme इन्हीं उद्यमियों के लिए बनाई गई है।

वैश्विक कंपनियों का बढ़ता निवेश

पीएम मोदी ने बताया कि कई पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। सीजी पावर और केन्स के पायलट प्लांट्स सक्रिय हैं, जबकि माइक्रोन और टाटा पहले ही टेस्ट चिप्स निकाल रहे हैं। जल्द ही कमर्शियल चिप्स भी उत्पादन में आने लगेंगी।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ चिप निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिजाइनिंग, पैकेजिंग और हाइटेक डिवाइस के जरिए एक पूरी वैल्यू चेन खड़ी करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य है– “Designed in India, Made in India, Trusted by the World”।

First Published - September 2, 2025 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट