facebookmetapixel
Income Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षित

ट्रंप के टाइलेनॉल विवाद के बीच भारत के दवा निर्यात पर असर पड़ने की संभावना बेहद कम

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में पैरासिटामॉल की सीमित हिस्सेदारी के कारण ट्रंप विवाद का भारत के दवा निर्यात पर कोई खास असर नहीं होगा

Last Updated- September 28, 2025 | 9:59 PM IST
Pharma
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गर्भवती महिलाओं द्वारा टाइलेनॉल और अन्य संबंधित पैरासिटामॉल उत्पादों के इस्तेमाल को बच्चों में ऑटिज्म से जोड़ने वाली राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर उठे विवाद के बीच विशेषज्ञों और उद्योग जगत के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि भारत से अमेरिका को इस दवा का निर्यात कम है, इसलिए भारत से वहां जाने वाले दवा निर्यात पर शायद ही कोई असर पड़ेगा।

एंटोड फार्मास्युटिकल्स के मुख्य कार्य अधिकारी निखिल मसुरकर ने कहा कि अमेरिका को किए जाने वाले दवा निर्यात में भारत की पैरासिटामॉल की हिस्सेदारी एक अंक में निचले स्तर पर रहने की संभावना है और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के हाल में दिए गए चिकित्सकीय संदेश से अमेरिका में पैरासिटामॉल की कुल मांग पर खास चोट पड़ने की आशंका नहीं है। इसलिए भारत के निर्यात पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘अगर कुछ होता है, तो छोटी कंपनियों पर मांग में गिरावट के बजाय खरीद और अनुपालन का दबाव बढ़ सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका की पैरासिटामॉल आपूर्ति श्रृंखलाएं एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) के लिए गैर-भारतीय स्रोतों पर काफी ज्यादा निर्भर करती हैं। इनमें ऐतिहासिक रूप से चीन का बड़ा हिस्सा शामिल रहा है। इसका अर्थ यह है कि इस अकेली वस्तु में भारत के निर्यात का योगदान मामूली है।’ पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट कैनेडी जूनियर ने गर्भवती महिलाओं द्वारा सामान्य दर्द निवारक दवा टाइलेनॉल (एसिटामिनोफेन) और इसी तरह के उत्पादों के इस्तेमाल को ऑटिज्म के बढ़ते जोखिम से जोड़ते हुए विवादास्पद दावे किए थे और साथ ही चिकित्सकों को सचेत करने वाले नए नियामकीय दिशानिर्देशों का भी ऐलान किया था।

एसिटामिनोफेन और पैरासिटा मोल एक ही एक्टिव दवा होती हैं, केवल नाम के इस्तेमाल में अंतर होता है। एसिटामिनोफेन का उपयोग मुख्य रूप से अमेरिका व जापान में किया जाता है, जबकि पैरासिटामॉल दुनिया के अधिकांश हिस्सों में आम नाम है।

First Published - September 28, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट