facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी

GST कटौती से सौर पंप होंगे सस्ते, किसानों को सालाना 1,750 करोड़ का लाभ: प्रह्लाद जोशी

Advertisement

GST: सरकार ने हाल में नवीकरणीय उपकरणों जैसे हरित हाइड्रोजन पैदा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रोयूजर पर जीएसटी की दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया।

Last Updated- September 20, 2025 | 11:41 AM IST
Pralhad Joshi
Union Minister Pralhad Joshi

नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज बताया कि अभी वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) की दरों को युक्तिसंगत बनाने से किसानों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे पीएम-कुसुम के तहत सौर पंपों खरीदने की लागत में सालाना 1,750 करोड़ रुपये की कमी आएगी।

सरकार ने हाल में नवीकरणीय उपकरणों जैसे हरित हाइड्रोजन पैदा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रोयूजर पर जीएसटी की दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया। जोशी ने बताया, ‘इन सुधारों से किसानों और आम लोगों के लिए सौर परियोजनाएं जैसे पीएम सूर्य घर और पीएम-कुमुस अधिक किफायती हो जाएंगी। जीएसटी कम होने से किसानों के लिए सौर पंप की लागत सालाना 1,750 करोड़ रुपये कम हो रही है। इसी तरह छत पर लगाई जाने वाली सौर प्रणाली की प्रत्येक इकाई का मूल्य 9,000 से 10,500 रुपये कम हो रहा है।’

मंत्री ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि भारत को 2030 तक 5 करोड़ टन हरित स्टील का निर्यात करने का लक्ष्य रखना चाहिए। कई देशों में कॉर्बन कर अपनाए जाने के बाद भारत की योजना में निर्यात बढ़ाने की जरूरत है।’ उन्होंने बताया, ‘सरकार वर्ष 2030 तक 30 करोड़ टन स्टील उत्पादन करने का लक्ष्य कर रही है। अब हरित स्टील का उत्पादन संभव है और यह व्यापक स्तर पर संभव है। भारत सरकार नीतिगत मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है।’

हरित स्टील में धातु का उत्पादन जीवाश्म ईंधन जैसे कोयला का इस्तेमाल किए बिना किया जाता है। कोयला का इस्तेमाल नहीं करने से पर्यावरण के लिए हानिकारक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन नहीं
होता है।

Advertisement
First Published - September 20, 2025 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement