facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

मूल कंपनियों से कम नहीं GCC

आज भारतीय जीसीसी काम के लिहाज से अपने मूल संगठनों के आईने की तरह हैं।

Last Updated- June 12, 2024 | 10:07 PM IST
GCC

देश में वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) 1990 के दशक की शुरुआत के बाद से लंबा सफर तय कर चुके हैं। उस दौर में उन्हें अपने वैश्विक मुख्यालयों के ‘कैप्टिव’या जेबी के रूप में बताया जाता था। लेकिन आज वे अपने मुख्यालयों के ‘डिजिटल जुड़वां ’ के रूप में उभर रहे हैं और अपने मूल संगठनों में किए गए काम को दोहरा रहे हैं। इतना ही नहीं, वे पहले से कहीं ज्यादा मूल्य जोड़ रहे हैं। आज भारतीय जीसीसी काम के लिहाज से अपने मूल संगठनों के आईने की तरह हैं।

नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विस कंपनीज (नैसकॉम) के उपाध्यक्ष और प्रमुख (मेंबरशिप ऐंड आउटरीच) श्रीकांत श्रीनिवासन ने कहा, ‘वहां जो कुछ भी किया जा रहा है, वह यहां से भी किया जा सकता है। वैश्विक महामारी के बाद की दुनिया में दूरियां पहले ही खत्म हो चुकी हैं और भारतीय इकाई मूल कंपनी के लिए किसी भी अन्य कार्यालय की तरह ही महत्वपूर्ण या अनिवार्य हो चुकी है।’

अमेरिका स्थित एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी प्लानव्यू का भारत केंद्र वास्तव में किसी डिजिटल जुड़वां से कहीं ज्यादा है। यह एक तरह से डिजिटल ‘नेक्स्ट जेनरेशन’ है। प्लानव्यू की प्रबंध निदेशक और कंट्री मैनेजर (भारत) शालिनी संकर्षण ने कहा, ‘प्लानव्यू की भविष्य की योजनाओं के लिए हम आज निर्माण करते है। इसलिए कि हमारे पास कौशल से लेकर प्रक्रिया तक सब कुछ नया निर्मित करने का अवसर है। एक तरह से हम संगठन को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि जीसीसी का विकास आम तौर पर किसी सफर से गुजरता है। यह मूल कंपनी की आउटसोर्सिंग इकाई के रूप में शुरू होता है। बाद में यह अधिक भागीदारी और मॉड्यूलर स्वामित्व की ओर बढ़ जाता है। फिर यह उस चरण तक पहुंच जाता है, जब जीसीसी किसी उत्पाद या सेवा का पूर्ण स्वामित्व ले लेता है।

उन्होंने कहा, ‘प्लानव्यू में हमने एक 360-डिग्री वाला मॉडल स्थापित किया, जहां हम सीधे अपने मूल संगठन के डिजिटल ट्विन की तरह बन गए। इसका मतलब यह है कि हमारे सभी उत्पाद, सेवाओं और कार्य का हमारा बेंगलूरु कार्यालय गही प्रतिनिधित्व करता है। और यहां से उनका प्रबंधन किया जाता है।’

अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज टारगेट को ही ले लीजिए। कंपनी ने साल 2005 में बेंगलूरु में परिचालन शुरू किया था। आज यह टारगेट के लिए ‘पूर्ण रूप से एकीकृत जीसीसी’ और रणनीतिक साझेदार है और इसे अक्सर दूसरे मुख्यालय के तौर पर बताया जाता है। भारत में टारगेट अपने अमेरिकी परिचालन के लिए विपणन, प्रौद्योगिकी, वित्त, विश्लेषण, डिजिटल और आपूर्ति श्रृंखला की गतिविधियों में मदद करती है।

First Published - June 12, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट