facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

IndiGo के विमानों का बेड़ा पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ा

Advertisement

मौजूदा समय में एयरलाइल के बेड़े में 312 विमान शामिल हैं

Last Updated- June 20, 2023 | 10:24 PM IST
indigo

IndiGo ने वर्ष 2030 तक विमानों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। निवेशकों को भेजी जानकारी के अनुसार एयरलाइन के विमानों की संख्या जहां वर्ष 2026 में 100 थी, वहीं अब यह 300 पर पहुंच गई है।

IndiGo के पास मार्च 2016 तक 106 विमान थे, और उसने वित्त वर्ष 2019 तथा वित्त वर्ष 2020 में सर्वा​धिक क्षमता वृद्धि दर्ज की। इन दो वर्षों में, एयरलाइन ने विमानों की संख्या में 58 और 45 का इजाफा किया। इस अव​धि में जेट एयरवेज (अप्रैल 2019) भी बंद हुई थी, जिससे कोविड-19 संबं​धित चुनौतियां दूर होने के बाद मांग को बढ़ावा मिला।

IndiGo ने वित्त वर्ष 2022 में विमानों की संख्या घटाई, क्योंकि उसने अपने बेड़े का पुनर्गठन किया और मैंटेनेंस खर्च तथा ईंधन खर्च में कमी लाने के लिए ज्यादा पुराने एयरबस ए320 विमानों को लौटाया। मार्च 2022 तक उसके बेड़े में 275 विमान थे, जबकि उससे पिछले साल में यह संख्या 285 थी। मार्च 2023 तक, विमानों की संख्या 304 थी, जबकि मौजूदा समय में कंपनी के बेड़े में 312 विमान शामिल हैं।

अगले सात साल में विमानों की संख्या दोगुनी कर 600 करने का मतलब होगा कि एयरलाइन हर साल 40 से ज्यादा विमान जोड़ेगी। इसके लिए एयरलाइन को अपनी इंजीनियरिंग एवं परिचालन क्षमताएं बढ़ानी होंगी।

IndiGo के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) पीटर एलबर्स ने कहा कि 500 विमानों के नए ऑर्डर से एयरलाइन को अपना भविष्य सुर​​​क्षित बनाने में मदद मिलेगी।

विमानन करियर तलाशने को इच्छुक भारत की बड़ी युवा आबादी के संदर्भ में एलबर्स ने सोमवार को कहा, ‘आपको दीर्घाव​​धि अवसरों से जुड़ी अल्पाव​धि चुनौतियों को नहीं भूलना चाहिए। हमारे पास अच्छे (पायलट) कैडेट प्रोग्राम हैं। हमें इस पर भर गर्व है कि दुनिया में सर्वा​धिक प्रतिशत में महिला पायलट हमारे साथ हैं।​’

उन्होंने कहा कि एयरलाइन घरेलू एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस क्षमता का भी विकास कर रही है और उसने पिछले साल बेंगलूरु में अपना दूसरा एयरक्राफ्ट हैंगर खोला।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement