facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी आदेश पर Google ने Telegram ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, Apple भी उठा सकती है ऐसा कदमGold ETF में निवेश पर AMCs की रोक, अब क्या करें निवेशक– खरीदें, बेचें या होल्ड करें?SGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 219% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹3.19 लाखSuzlon Energy फिर पकड़ेगा रफ्तार! नए रोडमैप पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग के साथ दिए अगले टारगेटHome Loan Insurance: 70% खरीदार 45 साल से कम उम्र के, होम लोन इंश्योरेंस को लेकर क्यों बढ़ी दीवानगी?Golden Crossover: गोल्डन क्रॉसओवर के बाद रडार पर आए ये 3 शेयर, विश्लेषकों को 13% तक तेजी की उम्मीदमई में पैसिव इक्विटी फंड्स में निवेश तीन महीने के लो पर, बाजार की हलचल का दिखा असरFIIs ने लगातार 8 तिमाहियों तक इन 11 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, क्या है वजह?अब घर बैठे खरीद सकेंगे Apple-Tesla के शेयर! Zerodha-Groww ने दी बड़ी खुशखबरीVedanta Demerger: वेदांत डीमर्जर का दूसरा दिन, कुछ शेयरों में हाहाकार तो कुछ में जबरदस्त खरीदारी

IKEA बंद कर रही मुंबई स्टोर

Advertisement

IKEA Mumbai Store : आइकिया छोटे प्रारूप वाले स्टोर का परीक्षण बंद करेगा, ओम्नीचैनल पर ध्यान केंद्रित करेगा

Last Updated- February 22, 2024 | 11:17 PM IST
IKEA to bring in funding arm, expand retail biz

फर्नीचर क्षेत्र की खुदरा कंपनी आइकिया इंडिया ने आज कहा कि वह इस साल के मध्य तक मुंबई के आर-सिटी मॉल में दो साल पहले खोला गया अपना स्टोर बंद कर देगी और शहर में ओम्नीचैनल प्रारूप तलाशेगी। आर सिटी मॉल का यह स्टोर 72,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। छोटे प्रारूप वाले स्टोर की व्यावहारिकता का परीक्षण करने के लिए इसे जून 2022 में खोला गया था।

स्वीडन की इस खुदरा विक्रेता ने एक बयान में कहा कि यह रणनीतिक फैसला ग्राहक अनुभव के लिहाज से हमने सीखा है तथा देश में किफायती-सहज और तीव्र खुदरा कारोबार सृजन के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह फैसला हमें अपने मुंबई परिचालन को आइकिया वर्ली, आइकिया नवी मुंबई और ऑनलाइन मौजूदगी मजबूत करने तथा भविष्य के विकास के नए अवसरों की खोज करने का अवसर प्रदान करता है।

बयान में कहा गया है ‘विकसित हो रहे मुंबई पर ध्यान मजबूत बना हुआ है क्योंकि हम शहर के लिए नए ओम्नी-चैनल प्रारूपों की तलाश कर रहे हैं। मौजूदा आइकिया नवी मुंबई स्थल को खुदरा गंतव्य के रूप में विकसित कर रहे हैं, पुणे में अपनी भौतिक मौजूदगी का विस्तार कर रहे हैं तथा अपनी ऑनलाइन मौजूदगी के जरिये पूरे महाराष्ट्र में भी सुलभ हो गए हैं।

आइकिया के लिए भारत दीर्घकालिक प्राथमिकता है तथा हम वृद्धि के और अधिक तरीकों तथा नौकरी के अवसरों में निवेश करना जारी रखेंगे।’

फर्निचर क्षेत्र की इस खुदरा विक्रेता ने अपने आर-सिटी स्टोर में 100 कर्मचारियों को नियुक्त किया हुआ है। इन सभी कर्मचारियों को मुंबई तथा उसकी दूसरी इकाइयों में अन्य अवसर प्रदान किए जाएंगे। बयान में कहा गया है ‘अपने समर्पित सहकर्मियों का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम इस पूरी प्रक्रिया में सम्मान तथा उदारता के साथ आगे बढ़ेंगे।’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement