facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Hyundai के ग्लोबल बॉस युइसुन चुंग का EV पर जोर

Advertisement

Hyundai Motor Group जल्द ही भारत में किया की बाजार हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की योजना बना रहा है

Last Updated- August 08, 2023 | 10:29 PM IST
Hyundai global boss pushes electric vehicle credentials in India visit

कोरिया की वाहन विनिर्माता ह्युंडै मोटर ग्रुप (एचएमजी) नए मॉडलों और ह्युंडै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) तथा किया इंडिया के जरिये नए चार्जिंग स्टेशनों के साथ भारत के इलेक्ट्रिक वाहन खंड में जोरदार तरीके से अपनी मौजूदगी करना चाह रही है। भारत के दौरे पर आए ह्युंडै मोटर ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन युइसुन चुंग ने कंपनियों से ये विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए वक्त पर ग्राहकों की अपेक्षाओं से अधिक उत्पाद पेश करने का आग्रह किया।

समूह जल्द ही भारत में किया की बाजार हिस्सेदारी 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की योजना बना रहा है। समूह एसयूवी में अपना नेतृत्व मजबूत करने और भारत में ईवी का अपना दायरा बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अपनी दीर्घकालिक रणनीति के तहत ह्युंडै मोटर वर्ष 2032 तक पांच ईवी मॉडल पेश करेगी और बिक्री नेटवर्क की मजबूती का लाभ उठाते हुए वर्ष 2027 तक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 439 तक करेगी। दूसरी तरफ किया वर्ष 2025 से स्थानीय बाजार के लिए बेहतरीन छोटे ई-वाहनों का उत्पादन करेगी और फिर धीरे-धीरे विभिन्न ईवी मॉडल तथा पर्पज बिल्ट व्हीकल (पीबीवी) पेश करेगी।

इस दीर्घकालिक रणनीति को बढ़ावा देने के लिए ह्युंडै मोटर ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन चुंग भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को हैदराबाद में ह्युंडै मोटर इंडिया इंजीनियरिंग (एचएमआईई), जो देश में ब्रांड का अनुसंधान एवं विकास केंद्र है तथा चेन्नई में वाहन संयंत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ मध्य से दीर्घकालिक विकास रणनीति पर चर्चा की। मंगलवार को उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उद्योग मंत्री टीआरबी राजा से मुलाकात की।

मई में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी एचएमआईएल ने उत्पादन की मात्रा बढ़ाने और नए ईवी मॉडल पेश करने के लिए तमिलनाडु में 10 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली योजना की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement