facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Hero MotoCorp के CFO ने बता दिया अगले साल का रेवेन्यू टॉरगेट: जानें क्या रहेगी रणनीति

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 37,789 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 34,158 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- February 16, 2025 | 7:04 PM IST
Hero MotoCorp
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) नए उत्पाद और खंडों में सतत निवेश के जरिये अगले वित्त वर्ष में अपने राजस्व में दो अंकीय वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) विवेक आनंद ने यह बात कही है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व (Revenue) 10,260 करोड़ रुपये रहा है। चालू वित्त वर्ष में भी कंपनी को अपने राजस्व में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है। विश्लेषकों से बातचीत में आनंद ने कहा, ‘‘इस साल हमने राजस्व में दो अंकीय वृद्धि का अनुमान लगाया है। पहले नौ माह के प्रदर्शन और इस तिमाही (चौथी) की शुरुआत को देखते हुए हमारा मानना ​​है कि अगले साल भी ऐसा ही होगा। हम राजस्व में दो अंकीय यानी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करेंगे।’’

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 37,789 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 34,158 करोड़ रुपये थी। कारोबारी परिदृश्य के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी नए उत्पादों और खंडों पर अपना निवेश जारी रखेगी। आनंद ने कहा, ‘‘हम प्रीमियम और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पोर्टफोलियो में निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा हम डिजिटल और प्रौद्योगिकी में निवेश के जरिये हीरो 2.0 और प्रीमिया तथा ऑनलाइन माध्यम से ग्राहक सेवाओं में सुधार करेंगे।’’

कंपनी हीरो 2.0 के तहत अपने कुछ मौजूदा बिक्री शोरूम का अद्यतन कर रही है। साथ ही यह प्रीमिया ब्रांड के तहत प्रीमियम शोरूम भी स्थापित कर रही है। आनंद ने कहा कि कंपनी घरेलू दोपहिया उद्योग की विकास संभावनाओं के बारे में सकारात्मक बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मांग में निरंतरता और सुधार के साथ 125 सीसी पोर्टफोलियो में वृद्धि, नए उत्पादों की पेशकश और पावर ब्रांड में निवेश के जरिये हम उद्योग से अधिक वृद्धि हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

TVS Motors के Dec 2024 के आंकड़े आ गए, Oct- Nov 2024 में बनाया था रिकॉर्ड, देखें…तिमाही-छमाही की बैलेंस शीट

Force Motors: योगी सरकार से मिला ‘बहुत बड़ा’ ऑर्डर, तो शेयर हुआ 7,300 के पार

Auto शेयर पर दांव लगाने से पहले पढ़ ले Auto Companies Q3 पर Nomura और Mirae Asset का एनालिसिस

Advertisement
First Published - February 16, 2025 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement