facebookmetapixel
Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

BEML में 26 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के लिए जल्द वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी सरकार

Last Updated- May 07, 2023 | 1:02 PM IST
BEML

रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम बीईएमएल की रणनीतिक बिक्री के लिए सरकार जल्द वित्तीय बोलियां आमंत्रित कर सकती है। कंपनी के गैर-प्रमुख कारोबार के पिछले महीने शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के बाद सरकार यह कदम उठाने जा रही है।

सरकार ने जनवरी, 2021 में प्रबंधन नियंत्रण के साथ बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए शुरुआती बोलियां आमंत्रित की थीं। इसे बिक्री के लिए कई रुचि पत्र (ईओआई) मिले थे। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में बीईएमएल ने अपने गैर-प्रमुख कारोबार को बीईएमएल लैंड एसेट्स में अलग कर दिया था।

नई कंपनी को 19 अप्रैल, 2023 को एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किया गया था। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जमीन और अन्य गैर-प्रमुख संपत्तियों की सूचीबद्धता पूरी हो गई है। अब हम जल्द ही प्रमुख संपत्तियों के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेंगे, जो निर्माण और रक्षा से संबंधित हैं।’’ बीईएमएल विविध क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी है।

कंपनी देश-विदेश में रक्षा और वैमानिकी, खनन एवं निर्माण, रेल तथा मेट्रो क्षेत्र के लिए ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति करती है।

सरकार के पास फिलहाल बीईएमएल में 54.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। मौजूदा बाजार मूल्य पर बीईएमएल में सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 1,500 करोड़ रुपये मिलेंगे।

First Published - May 7, 2023 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट