facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गोदरेज एंड बॉयस और रेनमैक मिलकर भारतीय रेलवे का करेंगे काम

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 12:12 AM IST
railway

गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की कि उनके व्यवसाय, गोदरेज टूलिंग ने रेलवे और मेट्रो रेल के लिए मशीनरी एवं प्लांट (एमएंडपी) परियोजनाओं पर सहयोग के लिए रेनमैक के साथ साझेदारी की है। इस गठबंधन के साथ, गोदरेज एंड बॉयस अब रेलवे के लिए डिजाइन से लेकर निर्माण तक की सभी बड़ी परियोजनाओं की बोली लगाने में भी सक्षम होगा। कंपनी 15 से अधिक वर्षों से भारतीय रेलवे की भागीदार रही है।

गोदरेज टूलिंग ने वर्कशॉप उपकरण विकसित करने के लिए रेनमैक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग के जरिए यूरोप और अन्य विकसित देशों से रेल उद्योग के लिए नवीनतम तकनीक लाई जा सकेगी और इसे भारत के लिए स्वदेशी बनाया जा सकेगा। भारतीय रेल द्वारा वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों और तत्पश्चात नए वर्कशॉप्स और डिपो में निवेश करने की इसकी योजनाओं की घोषणा के साथ, गोदरेज एंड बॉयस का लक्ष्य भारतीय रेलवे को तकनीकि समाधानों का काम हासिल करना है। कंपनी अगले 5 वर्षों में इस क्षेत्र में 20-30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद करती है।

गोदरेज टूलिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड पंकज अभ्यंकर ने कहा कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों को पेश करने की भारत की प्रतिबद्धता के साथ, हमें पूरे राष्ट्र में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने में योगदान देने हेतु रेनमैक के साथ साझेदारी की है। अपनी सामूहिक ताकत का उपयोग करके और यूरोप एवं जापान से वैश्विक प्रौद्योगिकी को एक साथ पेश करके, हमारा लक्ष्य उत्पादों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना है और आधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रमुख एम एंड पी निवेशों के लिए टर्नकी समाधान पेश करना है। इस सहयोग से रखरखाव के दौरान रेलवे और मेट्रो कोच की गति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। हम भारतीय रेलवे और मेट्रो रेल के लिए कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक परियोजनाओं पर रेनमैक के साथ दीर्घकालिक और उपयोगी सहयोग की उम्मीद करते हैं।

गोदरेज टूलिंग और रेनमैक की दस साल की मजबूत साझेदारी होगी। यह गठबंधन डिपो उपकरण विकसित करके मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल में योगदान देगा, जो आयात विकल्प है। गोदरेज टूलिंग रेलवे वर्कशॉप और मेट्रो डिपो के लिए जिग्स और फिक्स्चर, ऑटोमेशन सॉल्यूशंस और वर्कशॉप उपकरण की आपूर्ति करता है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement