facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

यूपी की मिठास पर दिग्गज फिदा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:03 PM IST

बुनियादी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां गैमन और डालमिया ने उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की खस्ताहाल मिलों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।


डालमिया समूह की झोली में पहले से ही उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की रामगढ़ और जवाहरपुर चीनी मिल और शाहजहांपुर के निगोही में तीन चीनी मिलें हैं। गैमन और डालमिया के अलावा इरा, चङ्ढा और नोएडा की एक अन्य कंपनी यूफ्लेक्स ने भी राज्य चीनी निगम की मिलों को खरीदने की इच्छा जताई है।

चार जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को खरीदने के लिए विभिन्न कंपनियों से अभिरुचि पत्र मंगवाए थे। अभिरुचि पत्र जमा करने की तारीख पूरी होने के बाद शुक्रवार को सरकार ने आवेदनों की जांच का काम शुरू किया। जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से बीमारू मिलों को खरीदने के लिए कोई खासी दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। सरकार को उम्मीद थी कि इस क्षेत्र की कंपनियां बोली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी। इसके पहले बजाज हिंदुस्तान और डालमिया समेत पांच कंपनियों ने इन इकाइयों को खरीदने के लिए अभिरुचि पत्र जमा कराए थे, पर चार जुलाई को सरकार ने आपत्ति जताते हुए इन्हें ठुकरा दिया था और नए नियमों और शर्तों पर फिर से अभिरुचि पत्र मंगवाए थे।

जिन कंपनियों ने बोलियां लगाई थीं उनमें से कुछ कंपनियों के खिलाफ रिकवरी सर्टीफिकेट जारी किए गए थे और उनकी बोलियों में कुछ और गड़बड़ियां भी पाई गई थीं। पर इस बार शर्त थी कि वेही कंपनियां मिलों के लिए बोली लगा सकती हैं जिनकी कुल पूंजी कम से कम 600 करोड़ रुपये और कारोबार  500 करोड़ रुपये का हो।

Advertisement
First Published - July 19, 2008 | 1:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement