facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

नेस्ले इंडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में 8.6% बढ़ा, बिना रिफाइंड-चीनी वाला सेरेलैक पेश करेगी कंपनी

कंपनी ने बिना रिफाइंड चीनी वाला सेरेलैक पेश करने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि इसकी शुरुआत तीन साल पहले की गई थी और इस साल इसे पूरा कर लिया गया।

Last Updated- October 17, 2024 | 8:36 PM IST
Nestle India Share

Nestle India Q2 Results: दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं (FMCG) का विनिर्माण करने वाली दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने मांग के चुनौतीपूर्ण माहौल और जिंसों के बढ़ते दामों के बीच 30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 8.6 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया और बढ़कर 986.4 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान 908.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। अलबत्ता सितंबर तिमाही में इसका समेकित शुद्ध लाभ 0.9 प्रतिशत गिरकर 899 करोड़ रुपये रह गया।

किटकैट चॉकलेट और नेस्कैफे कॉफी बनाने वाली इस कंपनी ने 1.3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 5,074.8 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,009.5 करोड़ रुपये थी।

इसका ब्याज, मूल्यह्रास और कर पूर्व लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के 1,258.1 करोड़ रुपये की तुलना में 6.6 प्रतिशत गिरकर 1,174.6 करोड़ रुपये हो गया।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘उपभोक्ता मांग में नरमी और खास तौर पर कॉफी और कोको के मामले में जिंसों की अधिक कीमतों के चुनौतीपूर्ण बाहरी माहौल के बावजूद हम वृद्धि प्रदान करने के अपने प्रयास पर दृढ़ बने रहे। इस तिमाही में हमारे शीर्ष 12 ब्रांडों में से पांच ने दो अंकों में वृद्धि की।’

कंपनी ने बिना रिफाइंड चीनी वाला सेरेलैक पेश करने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि इसकी शुरुआत तीन साल पहले की गई थी और इस साल इसे पूरा कर लिया गया। भारत में सेरेलैक की इस विस्तारित रेंज में अब 21 वेरिएंट शामिल होंगे। इनमें से 14 वेरिएंट में रिफाइंड चीनी नहीं होगी। इन 14 वेरिएंट में से सात नवंबर 2024 के अंत तक उपलब्ध होंगे और बाकी वेरिएंट आने वाले सप्ताहों में पेश किए जाएंगे।

इस बीच कंपनी के पेय पदार्थों के कारोबार ने नेस्कैफे के सभी ब्रांडों में मजबूत प्रदर्शन के साथ दो अंकों में ऊंचे स्तर की वृद्धि दर्ज की। मिल्कमेड, मसाला-ए-मैजिक और टॉडलर्स की रेंज ने भी दों अंकों में ऊंचे स्तर की वृद्धि दर्ज की, जबकि किटकैट और पेटकेयर कारोबार ने एक अंक में ऊंचे स्तर की वृद्धि दर्ज की।

नेस्ले इंडिया के निदेशक मंडल ने नारायणन की सेवानिवृत्ति के बाद 1 अगस्त, 2025 से मनीष तिवारी की प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति को गुरुवार को मंजूरी दे दी।

First Published - October 17, 2024 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट