facebookmetapixel
Advertisement
अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Today: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव, एशिया में तेजी; जानें भारतीय बाजार पर क्या होगा असरStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागू

Flipkart ने मर्ज किए पेमेंट और फाइनेंस प्लेटफॉर्म, ग्राहकों को मिलेगा एक ही जगह पर सब कुछ

Advertisement

कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी और वे आसानी से खरीददारी कर पाएंगे।

Last Updated- July 30, 2024 | 7:05 PM IST
Flipkart

त्यौहारों के सीजन से पहले, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने ऐप पर सभी फाइनेंशियल सेवाओं को एक जगह मर्ज कर दिया है, जिसका नाम है ‘फ्लिपकार्ट पे’। इससे ग्राहकों को आसानी से पेमेंट करने में मदद मिलेगी और उनका अनुभव बेहतर होगा।

कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी और वे आसानी से खरीददारी कर पाएंगे।

कंपनी ने नया नारा भी दिया है – ‘फ्लिपकार्ट पे – पे करो, बचत करो और कमाओ’।

कंपनी का कहना है कि ‘फ्लिपकार्ट पे’ से ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करना ज्यादा आसान, तेज़ और सुरक्षित हो जाएगा। इससे ग्राहकों को खरीदारी का अच्छा अनुभव मिलेगा और वे त्योहारों के सीजन में फ्लिपकार्ट की सभी चीज़ों का पूरा फायदा उठा सकेंगे।

फ्लिपकार्ट ने अब बीमा के क्षेत्र में भी पैर पसारे हैं। इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में फ्लिपकार्ट UPI शुरू किया है और रिचार्ज और बिल पेमेंट के विकल्प बढ़ाए हैं। इससे फ्लिपकार्ट की फाइनेंशियल सर्विसेज में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब लाखों यूज़र्स आसानी से पेमेंट कर पा रहे हैं।

साल 2013 में गिफ्ट कार्ड्स के साथ फ्लिपकार्ट ने फाइनेंशियल सर्विसेज शुरू की थी। तब से कंपनी ने लगातार अपनी फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स बढ़ाए हैं। उनका मकसद है कि हर कोई आसानी से पेमेंट कर सके। इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिसका इस्तेमाल अब 40 लाख से ज्यादा लोग करते हैं। खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट पे लेटर भी शुरू किया, जिससे ग्राहक ईएमआई पर खरीदारी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement