facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

ONDC पर पांच लाख सूक्ष्म एवं लघु उद्यम लाए जाएंगे

Advertisement

MSME मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, 'इन लाभार्थियों में आधी हिस्सेदारी महिला के स्वामित्व वाले उद्यमों की होगी।'

Last Updated- June 27, 2024 | 10:11 PM IST
ONDC पर मासिक लेनदेन मार्च तक चार करोड़ पर पहुंचने की उम्मीदः CEO , Monthly transactions on ONDC expected to reach 4 crore by March: CEO

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म पर पांच लाख सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को शामिल करने के लिए एक पहल की शुरुआत की है।

एमएसएमई टीम नामक इस पहल में सरकार ऑनबोर्डिंग, कैटलॉगिंग, खाता प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग सामग्री और डिजाइन आदि के लिए आर्थिक मदद देगी। एमएसएमई मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘इन लाभार्थियों में आधी हिस्सेदारी महिला के स्वामित्व वाले उद्यमों की होगी।’

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मांझी ने कहा कि एमएसएमई आत्मनिर्भर और विकसित भारत के आंदोलन की दिशा में एक प्रमुख ताकत होगी। मांझी ने कहा कि उन छह स्तंभों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें उनका मंत्रालय प्राथमिकता देगा।

इन स्तंभों में नियमनिष्ठ और ऋण तक पहुंच, बाजारों तक पहुंच एवं ई-कॉमर्स को अपनाना, आधुनिक प्रौद्योगिकी के जिये उत्पादकता में वृद्धि, सेवा क्षेत्र में उन्नत कौशल स्तर एवं डिजिटलीकरण, खादी ग्राम और कॉयर उद्योग के वैश्विकरण के लिए समर्थन तथा उद्यम सृजन के जरिये महिलाओं और कारीगरों का सशक्तीकरण शामिल है। मंत्री ने महिलाओं के स्वामित्व वाले अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों को औपचारिक बनाने के उद्देश्य से यशस्विनी अभियान शुरू किया।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement