facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: शेयर बाजार में सुस्ती से रिलायंस समेत 7 कंपनियों के डूबे ₹1.54 लाख करोड़, HDFC को भी बड़ा झटकाअमेरिका-ईरान शांति समझौते में आया नया मोड़, ट्रंप ने ड्राफ्ट में बदलाव की मांग कर अड़ाया पेंचभीषण गर्मी के बाद आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP सहित कई राज्यों में गिरेगा पारातेल कंपनियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी, निर्यातकों को बड़ी राहतपश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

फिच ने OYO की इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग को किया अपग्रेड

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 11:46 PM IST
OYO

रेटिग एजेंसी फिच ने आतिथ्य (hospitality) क्षेत्र की कंपनी (OYO) की रेटिंग में संशोधन किया है। एजेंसी ने कंपनी की विदेशी एवं स्थानीय मुद्रा इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (IDR) को ‘स्थिर’ (stable) से बढ़ाकर ‘पॉजिटिव’ (positive) कर दिया है। कंपनी की रेटिंग ‘बी-‘ (B-) पर बरकरार रखी गई है।

फिच (Fitch) ने 66 करोड़ डॉलर की सीनियर सिक्योर्ड टर्म लोन फैसिलिटी पर भी रेटिंग ‘बी-‘ बरकरार रखी है। यह सुविधा ओयो की पूर्ण नियंत्रित इकाई ओरावल स्टेयज सिंगापुर (Oravel Stays Singapore) ने जारी की है। रेटिंग एजेंसी को वित्त वर्ष 2024 में OYO की कर एवं ब्याज पूर्व आय (EBITDA) में शानदार बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई है। फिच का अनुमान है कि यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में मांग की स्थिति में सुधार से एबिटा मजबूत रहनी चाहिए। एजेंसी के अनुसार सकल मार्जिन स्थिर रहने एवं परिचालन लागत में कमी से भी कंपनी को लाभ मिलेगा।

फिच ने कहा, ‘हमें लगता है कि वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की ब्याज एवं कर पूर्व आय और परिचालन से नकदी की उपलब्धता पूर्व में जताए अनुमान से मजबूत रहेगी। परिचालन लागत उम्मीद से कम रहने से यह संभव हो पाएगा।’

वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही में OYO की ब्याज एवं कर पूर्व आय सकारात्मक रही है। 2012 में कारोबार शुरू करने के बाद वित्त वर्ष 2023 कंपनी के लिए मुनाफा देने वाला पहला साल रहा है। रेटिंग कंपनी के पास उपलब्ध पर्याप्त नकदी की ओर भी इशारा करती है।

Also read: मार्च तिमाही में 6.1 फीसदी पहुंची भारत की GDP, प्राइवेट इनवेस्टमेंट में देखी गई बढ़ोतरी

पिछले कुछ वर्षों में OYO ने लागत कम करने के लिए उपाय किए हैं। फिच का मानना है कि इससे कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा सुधारने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लागत कम किए जाने से कंपनी के कारोबार की रफ्तार पर कोई असर नहीं होगा। माना जा रहा है कि OYO जिन बाजारों में वित्त वर्ष 2024 में यात्रा एवं पर्यटन कारोबार में लगातार सुधार होगा।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement