facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्ट

Essel Group ने 6500 करोड़ रुपये के कर्ज सेटलमेंट के लिए JF Flowers ARC से की डील

Advertisement

एग्रीमेंट के तहत एस्सेल ग्रुप की एंटीटीज ने 7 महीने के अंदर जेसी फ्लॉवर्स को 1,500 करोड़ रुपये चुकाने के वादा किए हैं।

Last Updated- August 31, 2023 | 2:38 PM IST
TPG, Warburg in talks to buy over $500 million stake in Sirion Labs

Essel Group ने अपने करीब 6500 करोड़ रुपये के कर्ज के सेटलमेंट के लिए JC Flowers Asset Reconstruction Company (ARC) से समझौता किया है। मामले से जुड़े दो लोगों ने सीएनबीसी-टीवी18 को यह बताया। ये पूरा मामला 6500 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है दरअसल, JC Flowers ने यह कर्ज Yes Bank से डिस्काउंट पर खरीदा था। यस बैंक ने अपना 48,000 करोड़ रुपये का डूबा कर्ज (NPA) जेसी फ्लॉवर्स को ट्रांसफर कर दिया था। ये एनपीए करीब 11,183 करोड़ रुपये में बेचा गया था।

वहीं इस मामले में एस्सेल ग्रुप की कंपनी Zee Learn ने पहले इस कर्ज के मामले में जेसी फ्लॉवर्स के साथ निपटारा करने के संकेत दिए थे। जी लर्न ने 8 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों को इस बाबत जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें- Adani Group को एक और झटका, Hindenburg के बाद OCCRP ने लगाए गंभीर आरोप, कंपनी ने किया खारिज

15 फीसदी पहले 30 दिन में होगा पेमेंट

कंपनी ने इस सेटलमेंट से जुड़े तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं दी है। सीएनबीसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एग्रीमेंट के तहत एस्सेल ग्रुप की एंटीटीज ने 7 महीने के अंदर जेसी फ्लॉवर्स को 1,500 करोड़ रुपये चुकाने के वादा किए हैं।

समझौते की शर्त में कहा गया है कि इस अमाउंट का 15 फीसदी पहले 30 दिन में पेमेंट कर दिया जाएगा। बाकी 85 फीसदी अमाउंट छह महीनों में चुकाया जाएगा। हालांकि जेसी फ्लॉवर्स ने सीएनबीसी-टीवी18 की इस खबर के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनका कर दिया।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 2:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement