facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

अक्टूबर के अंत तक लाभ में आना चाह रही ElasticRun

Advertisement

ElasticRun ने फंडिंग संकट से उभरने के लिए क्षेत्रीय ब्रांडों पर फोकस किया, अक्टूबर 2024 तक परिचालन लाभ का लक्ष्य

Last Updated- July 16, 2024 | 10:50 PM IST
Sandeep Deshmukh, Co- Founder And CEO, ElasticRun
संदीप देशमुख, सह-संस्थापक और सीईओ, इलास्टिकरन

बुनियादी चीजों पर लौटने से कई स्टार्टअप कंपनियों को मजबूत कारोबार के साथ फंडिंग की कमी के दौर से उभरने में मदद मिली है और उनके पास लाभ दर्ज करने की साफ राह है। पुणे स्थित इलास्टिकरन भी इसी तरह ध्यान केंद्रित करने की मिसाल है क्योंकि अब इसकी नजर अक्टूबर 2024 के अंत तक परिचालन लाभ दर्ज करने पर है।

इलास्टिकरन के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी संदीप देशमुख ने कहा ‘हम परिचालन लाभ हासिल करने के करीब हैं। हमें अक्टूबर 2024 के आखिर तक ऐसा होता दिख रहा है। क्षेत्रीय ब्रांडों पर अपना ध्यान केंद्रित करने की वजह से ऐसा हो रहा है।’

सॉफ्टबैंक और प्रोसस वेंचर के निवेश वाली इलास्टिकरन ग्रामीण क्षेत्रों में फएमसीजी उत्पादों का वितरण करती है। इसने पिछले दो साल में अपने कारोबार में कई बदलाव किए हैं, जिसका मतलब उन श्रेणियों को बंद करना या उनसे दूरी बनाना भी है, जो कुशलता से नहीं चल रही थीं।

मसलन बिजनेस टु बिजनेस ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी ने क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ काम करने पर ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि वे बेहतर मार्जिन देते हैं और मार्केटिंग में इन ब्रांडों के साथ साझेदारी करने की भी अनुमति प्रदान करते हैं। देशमुख ने कहा, ‘क्षेत्रीय ब्रांड राष्ट्रीय ब्रांडों की तुलना में बेहतर मार्जिन प्रदान करते हैं। कुछ मामलों में तो यह 14 प्रतिशत से भी ऊपर जा सकता है।’

क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ काम करते हुए कंपनी ने यह अनुभव किया है कि हालांकि इन ब्रांडों के पास अच्छे उत्पाद हैं, लेकिन उनके पास वितरण की कोई ताकत नहीं है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement