facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

DGCA के आदेश के बाद सभी ऑपरेशनल A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट पूरा, अब उड़ानें होंगी और सुरक्षित

Advertisement

DGCA ने अपने बयान में कहा कि इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 323 ऑपरेशनल A320 परिवार के विमानों में यह अपग्रेड कर दिया गया है

Last Updated- November 30, 2025 | 6:17 PM IST
Aeroplane
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सूरज से निकलने वाली तेज किरणें अगर विमान के फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर को पल भर के लिए भी गड़बड़ कर दें तो क्या होगा? इसी डर को दूर करने के लिए भारत में मौजूद सभी ऑपरेशनल एयरबस A320 परिवार के विमानों में नया सॉफ्टवेयर अपडेट लगा दिया गया है। रविवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने साफ कहा कि देश की तीनों बड़ी एयरलाइंस ने अपने सक्रिय बेड़े का 100 फीसदी अपग्रेड पूरा कर लिया है।

कुल 323 विमान जो अभी रोज उड़ान भर रहे हैं, उन सबमें काम हो चुका है। इसमें इंडिगो के पूरे 200 विमान, एयर इंडिया के 100 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 23 विमान शामिल हैं।

कौन-कौन से विमान बाकी रह गए और क्यों?

DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया के 113 में से 13 विमान अपडेट से बाहर हैं, लेकिन वजह साफ है। चार विमान इस वक्त बेस मेंटेनेंस में हैं, नौ विमानों को इस अपडेट की जरूरत ही नहीं थी क्योंकि उनमें पहले से पहले वाला सॉफ्टवेयर नहीं था।

Also Read: IndiGo के सभी A320 विमानों में एयरबस सिस्टम अपडेट पूरा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान मेंटेनेंस में हैं क्योंकि उन्हें जल्द ही लीज देने वाली कंपनी को लौटाना है। यानी जो विमान अभी आसमान में हैं, उन सबमें नई सुरक्षा लिए तैयार हैं।

समस्या आखिर थी क्या?

पिछले हफ्ते एयरबस ने एक घटना की जांच के बाद बताया था कि बहुत तेज सौर गतिविधि (सोलर फ्लेयर) के दौरान A320 परिवार के विमानों में लगा Elevator and Aileron Computer (ELAC) पल भर के लिए खराब हो सकता है। इससे विमान की ऊंचाई बदलने या दाएं-बाएं मुड़ने वाली जानकारी गलत हो सकती है। हालांकि यह कुछ सेकंड का मामला होता, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बहुत गंभीर था।

इसके बाद यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने तुरंत इमरजेंसी एयरवर्थिनेस डायरेक्टिव जारी किया। भारत में DGCA ने शनिवार को ही भारतीय एयरलाइंस को आदेश दे दिया कि तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को अपने X हैंडल पर लिखा कि उसने तय समय से पहले ही अपने पूरे A320 बेड़े की “प्रीकॉशनरी सेफ्टी चेक” पूरी कर ली है और उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। एयरलाइन ने इसे अपनी इंजीनियरिंग, ऑपरेशन और फ्लाइट सेफ्टी टीमों की मेहनत और एयरबस व नियामक के साथ बेहतर तालमेल का नतीजा बताया।

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement