facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

Dr. Reddy’s ऑस्ट्रेलिया की Mayne Pharma के अमेरिकी जेनेरिक उत्पाद पोर्टफोलियो का करेगी अधिग्रहण

Advertisement

यह सौदा 10.5 करोड़ डॉलर में हुआ है

Last Updated- February 27, 2023 | 1:04 PM IST

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy’s Laboratories) की एक अनुषंगी ने आस्ट्रेलिया की कंपनी मेने फार्मा (Mayne Pharma) की अमेरिका के जेनेरिक उत्पाद पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

डॉ. रेड्डीज ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह सौदा 10.5 करोड़ डॉलर में हुआ है। हैदराबाद की दवा कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज एसए ने सैलिसबरी की मेने फार्मा के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है।

समझौते की शर्तों के तहत, डॉ. रेड्डीज लगभग नौ करोड़ डॉलर नकद के अग्रिम भुगतान के साथ डेढ़ करोड़ डॉलर का आकस्मिक भुगतान करेगी।

अधिग्रहण वाले पोर्टफोलियो में 45 वाणिज्यिक उत्पाद, चार पाइपलाइन वाले उत्पाद और 40 स्वीकृत गैर-विपणन वाले उत्पाद शामिल हैं। इनमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित कई जेनेरिक उत्पाद शामिल हैं।

30 जून, 2022 को समाप्त साल में मेने फार्मा ने अधिग्रहण वाले पोर्टफोलियो के लिए 11.1 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाया था।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement