facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

DMart Q2 Results: पहली तिमाही में ₹685 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, आय भी 15.4% उछला

Advertisement

डीमार्ट ने बताया कि उसका EBITDA (1,214 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1,094 करोड़ रुपये से ज्यादा है

Last Updated- October 11, 2025 | 6:48 PM IST
DMart Q3 results, Avenue Supermarts profit, DMart net profit growth, DMart revenue Q3, DMart expenses, DMart CEO appointment, Anshul Asawa CEO, Avenue Supermarts earnings, DMart December quarter, Indian retail results, DMart financial results, Supermarket chain India, डीमार्ट तिमाही नतीजे, एवेन्यू सुपरमार्ट्स मुनाफा, डीमार्ट रेवेन्यू, डीमार्ट सीईओ नियुक्ति, डीमार्ट शेयरहोल्डर्स
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जो डीमार्ट सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट की चेन चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 684.85 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा कम था। इसके साथ ही कंपनी की आय 15.4 फीसदी बढ़कर 16,676.30 करोड़ रुपये रही। डीमार्ट ने बताया कि उसका EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) 1,214 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1,094 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हालांकि, EBITDA मार्जिन 7.6 फीसदी से घटकर 7.3 फीसदी रह गया।

Also Read: 1100% का तगड़ा डिविडेंड! टाटा ग्रुप की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

नए स्टोर और GST में राहत का असर

कंपनी के नए CEO (डिज़िग्नेट) अंशुल असावा ने बताया कि दो साल से पुराने डीमार्ट स्टोर्स की बिक्री में 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सरकार की हालिया GST सुधारों की घोषणा के बाद कंपनी ने ग्राहकों को कम GST दरों का फायदा पहुंचाया। इस तिमाही में डीमार्ट ने 8 नए स्टोर खोले, जिसके बाद कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 30 सितंबर तक 432 हो गई। असावा ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रही है।

डीमार्ट की ई-कॉमर्स शाखा डीमार्ट रेडी ने भी अपने कदम बढ़ाए। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और ई-कॉमर्स CEO विक्रम दासु ने बताया कि मौजूदा शहरों में 10 नए फुलफिलमेंट सेंटर जोड़े गए। कंपनी ने बड़े मेट्रो शहरों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया। हालांकि, इस दौरान अमृतसर, बेलगावी, भिलाई, चंडीगढ़ और गाजियाबाद में डीमार्ट रेडी ने अपने परिचालन को बंद कर दिया। अब यह सेवा 19 शहरों में उपलब्ध है।

शुक्रवार को एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर की कीमत NSE पर 0.5 फीसदी बढ़कर 4,328 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुई।

Advertisement
First Published - October 11, 2025 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement