facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबा

डेलॉयट इंडिया टैलेंट आउटलुक 2024: इस साल 9 फीसदी बढ़ेगा वेतन, नौकरी छोड़ने की दर 2023 में हुई कम

Advertisement

Deloitte salary hike: साल 2024 में आय वृद्धि का अनुमान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बीपीओ क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के पहले से अधिक है।

Last Updated- March 14, 2024 | 10:23 PM IST
Rupee

डेलॉयट इंडिया की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल भारतीय कंपनियों में औसतन 9 फीसदी वेतन वृद्धि हो सकती है। यह इससे पहले महीने की शुरुआत में अर्न्स्ट ऐंड यंग (ईवाई) के अनुमान 9.6 फीसदी से कम है। डेलॉयट इंडिया द्वारा 2024 का अनुमान पिछले साल यानी 2023 के 9.2 फीसदी से भी कम है।

डेलॉयट इंडिया टैलेंट आउटलुक 2024 के अनुसार, भले ही यह पिछले साल से कम है मगर साल 2024 में आय वृद्धि का अनुमान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बीपीओ क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के पहले से अधिक है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों की संख्या साल 2023 के 12.3 फीसदी से घटकर साल 2024 में 11.5 फीसदी रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियां छोटे कर्मचारियों का वेतन दो अंकों में बढ़ा सकती है, लेकिन इसके लिए उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। मगर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी औसत कर्मचारियों की तुलना में 1.8 गुना ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। ट

परफॉर्मेंस बोनस के मामले में हर दो में से एक कंपनी साल 2024 के लक्ष्य या लक्ष्य से अधिक बोनस दे सकती है। कंपनियां बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को बरकरार रखने के लिए पदोन्नति के साथ 7.5 फीसदी वेतन वृद्धि कर सकती है।

नौकरी छोड़ने की दर 2023 में घटकर 18.1 फीसदी हुई

डेलॉयट इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी छोड़ने की दर साल 2022 के 20.2 फीसदी से घटकर साल 2023 में 18.1 फीसदी हो गई है। नियुक्ति प्रक्रिया में धीमी गति के कारण ऐसा हुआ है। इससे पहले ईवाई की रिपोर्ट में कहा गया था कि साल 2023 में नौकरी छोड़ने की दर 18.1 फीसदी थी। यह कोविड-19 की अवधि के दौरान देखे गए स्तर से कम है।

डेलॉयट इंडिया में पार्टनर (सीएचआरओ प्रोग्राम लीडर) आंनदरूप घोष ने कहा, ‘नौकरी छोड़ने की दर और मुख्य मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के साथ, संगठन मार्जिन बचाने और बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन आधारित रणनीतियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। दुनिया भर में भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक वृद्धि देख सकता है।’

प्रशिक्षण में बढ़ रहा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग

सर्वेक्षण में उल्लेख किया गया है कि भारतीय कंपनियां अब अपने कार्यबल के कौशल बढ़ाने के लिए पहले से ज्यादा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग कर रही हैं। इसमें कहा गया है कि आज सभी संगठनों में से 75 फीसदी के पास कौशल ढांचा है, फिर भी इसमें सुधार की दरकार है। इन 75 फीसदी में से 25 फीसदी व्यवसाय की भावी जरूरतों से मेल खाने के लिए इसे नियमित रूप से अपडेट नहीं कर रहे हैं।

इसमें कहा गया है, ‘हालांकि सीएक्सओ के पास नौकरियों में कौशल की मांग और आपूर्ति की बेहतर समझ है, लेकिन पिछले साल के 19 फीसदी की तुलना में केवल 30 फीसदी कंपनियां ही इसे बरकरार रखती हैं। अधिकांश संगठन वित्तीय सुधार से सीधे जोड़ने के बजाय उपयोग और लागत दक्षता को प्राथमिकता देते हैं।’

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement