facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

डाबर च्यवनप्राश की निंदा वाली लाइन हटाए पतंजलि : अदालत

अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद की उस अपील का निपटारा कर दिया, जो डाबर के च्यवनप्राश का कथित रूप से अपमान करने वाले विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ अपील की गई थी।

Last Updated- September 24, 2025 | 8:06 AM IST
Patanjali

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि पतंजलि आयुर्वेद ‘साधारण च्यवनप्राश क्यों इस्तेमाल करें’ लाइन का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन ‘40 जड़ी-बूटियों से बना’ का इस्तेमाल नहीं कर सकती, जो डाबर को सीधे संदर्भित करता है।

इसके साथ ही अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद की उस अपील का निपटारा कर दिया, जो डाबर के च्यवनप्राश का कथित रूप से अपमान करने वाले विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ अपील की गई थी।

पतंजलि की अपील में एकल न्यायाधीश के जुलाई के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें पतंजलि के अभियान के खिलाफ डाबर इंडिया की अंतरिम याचिका को अनुमति दी गई थी। न्यायाधीश ने पतंजलि से अपने विज्ञापनों से दो हिस्से हटाने को कहा था: पंक्ति ‘40 जड़ी-बूटियों से बने साधारण च्यवनप्राश से समझौता क्यों?’ और एक अन्य जिसमें कहा गया था, ‘जिनको आयुर्वेद और वेदों का ज्ञान नहीं, चरक, सुश्रुत, धन्वंतरि और च्यवनऋषि की परंपरा के अनुरूप मूल च्यवनप्राश कैसे बना पाएंगे?’

पतंजलि ने इस फैसले को खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी, लेकिन उसके वकील ने मंगलवार को अदालत को बताया कि कंपनी ‘40 जड़ी-बूटियों’ का संदर्भ छोड़ देगी और अभियान को अन्य उत्पादों को ‘साधारण’ बताने तक सीमित रखेगी।

वकील ने यह भी स्पष्ट किया कि पतंजलि हटाए गए टीवी विज्ञापन के खिलाफ अपनी चुनौती पर जोर नहीं देगी। जवाब में, डाबर के वकील ने कहा कि वे अपील के निपटारे के लिए सहमत हैं, बशर्ते पतंजलि अदालत को दिए गए अपने आश्वासन से बंधी हो।

न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला के पीठ ने दूसरी पंक्ति के इस्तेमाल पर रोक बरकरार रखी और पतंजलि द्वारा ‘40 जड़ी-बूटियों से निर्मित’ शब्दों को हटाने का वचन दर्ज किया। अदालत ने कहा, जैसे ही आप 40 जड़ी-बूटियां लिखते हैं, यह सीधे तौर पर उन (डाबर) के निशाने पर होता है। हमें इसमें दखल क्यों देना चाहिए? हालांकि, ‘साधारण’ शब्द के प्रयोग पर पीठ ने अलग दृष्टिकोण अपनाया।

First Published - September 24, 2025 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट