facebookmetapixel
UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

द्विपक्षीय उड़ान अधिकारों पर भारत की आलोचना गलत : इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स

उन्होंने कहा कि भारत केवल मांग और दो-तरफा उपयोग के आधार पर उड़ानें आवंटित करता रहा है

Last Updated- October 29, 2025 | 10:29 PM IST
IndiGo CEO Pieter Elbers

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बुधवार को कहा कि कुछ एयरलाइनें भारत की ऐसी छवि पेश कर रही हैं कि वह किसी को भी अधिक द्विपक्षीय उड़ान अधिकार नहीं दे रहा है, जो एकदम गलत है। उन्होंने कहा कि भारत केवल मांग और दो-तरफा उपयोग के आधार पर उड़ानें आवंटित करता रहा है।

उनकी यह टिप्पणी अमीरात के अध्यक्ष टिम क्लार्क की इस आलोचना के कुछ महीने बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत दुबई को अतिरिक्त द्विपक्षीय अधिकार देने पर प्रतिबंध वाला रवैया अपना रहा है। क्लार्क ने उस समय कहा था कि विदेशी कंपनियों की उड़ानें सीमित करना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है, क्योंकि विमानन से देश की अर्थव्यवस्था की संपदा में कई गुना बढ़ोतरी होती है। भारत अभी तक यूएई और कतर के लिए द्विपक्षीय उड़ान अधिकार बढ़ाने का अनिच्छुक रहा है।

दुबई और दोहा जैसे पश्चिम एशिया के हब मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका और यूरोप जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए ट्रांजिट प्वाइंट का काम करते हैं। साथ ही, भारतीय विमानन कंपनियां लगातार चौड़े आकार वाले विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर रही हैं। इससे वे बिना रुके लंबी दूरी की उड़ानों का संचालन कर पा रही हैं।

एविएशन इंडिया समिट 2025 में पैनल परिचर्चा के दौरान एल्बर्स ने स्वीकार किया कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजन की समस्या के कारण इंडिगो के लगभग 40 विमान वर्तमान में जमीन पर खड़े हैं। यह ​स्थिति निराश करने वाली तो है, लेकिन इस बारे में लगातार शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है। इसके बजाय एयरलाइन समस्या का समाधान करने की दिशा में प्रयास करेगी।

First Published - October 29, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट