facebookmetapixel
सुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाटैक्स विवाद निपटाने की रफ्तार तेज, 2 लाख से ज्यादा अपील सुलझाने का लक्ष्यBudget 2026: आरडीआई फंड में 20,000 करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा, रिसर्च और इनोवेशन पर सरकार का जोरनिर्यात प्रोत्साहन के लिए घटा धन, कपड़ा और चमड़ा उद्योग पर दबाव बढ़ासरकार खर्च करेगी, घाटा भी घटेगा! कैसे?Auto Sales: जीएसटी कटौती से बढ़ी कार बिक्रीGold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, सोना फिर ₹1.48 लाख पार

Crisil Ratings ने टाटा पावर के आउटलुक को अपग्रेड कर ‘पॉजिटिव’ किया

क्रिसिल ने टाटा पावर के कमर्शियल पेपर प्रोग्राम और अल्पकालिक बैंक सुविधाओं की साख को फिर से ‘क्रिसिल ए1+’ (CRISIL A1+) पर रखने की पुष्टि की है।

Last Updated- November 22, 2023 | 3:01 PM IST
Tata Power

टाटा पावर ने बुधवार को कहा कि क्रिसिल रेटिंग्स ने कंपनी के बारे में अपना अउटलुक ‘‘स्थिर’’ से ‘‘सकारात्मक’’ यानी पॉजिटिव कर दिया है।

टाटा पावर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया‘‘ क्रिसिल रेटिंग्स लिमिटेड ने कंपनी (टाटा पावर) पर अपना आउटलुक ‘एए/स्थिर’ (AA/Stable) से बढ़ाकर ‘एए/सकारात्मक’ (AA/Positive) कर दिया है।”

कंपनी ने बताया कि आउटलुक में संशोधन उम्मीद से बेहतर बिजनेस रिस्क प्रोफाइल की संभावना को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2023 से टाटा पावर की ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी में वृद्धि मुख्य रूप से इसके मुंद्रा अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (मुंद्रा प्लांट) की बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी, ओडिशा डिस्कॉम बिजनेस में बेहतर एफिसिएंसी और स्थिर क्षमता में बढ़ोतरी से रिन्यूबल एनर्जी (आरई) बिजनेस में निरंतर वृद्धि के कारण हुई है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने टाटा पावर की लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटीज और नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर पर अपने आउटलुक को ‘स्थिर’ से ‘सकारात्मक’ में संशोधित किया है, जबकि ‘CRISIL AA’ पर अपनी रेटिंग की पुष्टि की है।

क्रिसिल ने टाटा पावर के कमर्शियल पेपर प्रोग्राम और अल्पकालिक बैंक सुविधाओं की साख को फिर से ‘क्रिसिल ए1+’ (CRISIL A1+) पर रखने की पुष्टि की है।

First Published - November 22, 2023 | 2:54 PM IST

संबंधित पोस्ट