facebookmetapixel
SEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेयBudget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेट

Cognizant को आयकर विभाग को 2,956 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

तकनीकी कंपनी ने उच्च न्यायालय में सितंबर 2023 के आयकर अपील ट्रिब्यूनल आदेश को चुनौती दी थी।

Last Updated- January 11, 2024 | 10:41 PM IST
Cognizant

सर्वोच्च न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस अंतरिम आदेश को सही ठहराया है, जिसमें अदालत ने तकनीकी कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्युशंस को निर्देश दिया था कि वह कर बकाए के तौर पर आयकर विभाग को 2,956 करोड़ रुपये का बकाया कर चुकाए।

न्यायमूर्ति पीएस नरसिंह और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार के पीठ ने उच्च न्यायालय को निर्देश दिया कि वह छह हफ्ते के भीतर मामले पर फैसला करे।

आदेश में कहा गया है कि इस मामले में बड़े हितों को देखते हुए हम उच्च न्यायालय से अनुरोध करते हैं कि इस मामले का निपटान यथासंभव जल्द से जल्द करे और प्राथमिकता के तहत आज से छह हफ्ते के भीतर।

अदालत ने कहा कि आयकर विभाग ने कहा है कि अगर कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी उच्च न्यायालय में अपनी अपील में कामयाब रहती है तो ब्याज समेत पूरी रकम चार हफ्ते के भीतर वापस कर दी जाएगी।

आदेश में कहा गया है, 2,956 करोड़ रुपये में 1,500 करोड़ रुपये नकद और 1,456 करोड़ रुपये एफडी रिसीट्स के तौर पर देने की पेशकश है, जिसे भुनाया जा सके।

हम अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की बात भी रिकॉर्ड कर रहे हैं, जिन्होंने कहा है कि अगर याची की अपील को उच्च न्यायालय से अनुमति मिलती है तो चार हफ्ते के भीतर पूरी रकम ब्याज समेत वापस कर दी जाएगी।

तकनीकी कंपनी ने उच्च न्यायालय में सितंबर 2023 के आयकर अपील ट्रिब्यूनल आदेश को चुनौती दी थी। साथ ही कंपनी ने विभाग की तरफ से शेयर पुनर्खरीद (2017 से 2018 के बीच 19,000 करोड़ रुपये की खरीद) के मामले में 9,400 करोड़ रुपये के कर की मांग को भी चुनौती दी थी।

पिछले साल कॉग्निजेंट ने कंपनी से वसूली का सभी प्रक्रियाओं पर रोक की मांग की थी और 1,500 करोड़ रुपये नकद भुगतान की पेशकश की थी। उच्च न्यायालय ने इस शर्त पर वसूली पर अस्थायी रोक रोक लगा दी थी कि आयकर विभाग को कॉग्निजेंट 1,500 करोड़ रुपये भुगतान करेगी और 1,456 करोड़ रुपये की एफडी देगी।

First Published - January 11, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट