facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

केंद्र की योजना- ONGC करे राइट्स इश्यू पर विचार, मिलेगी HPCL की ग्रीन परियोजना के लिए फंडिंग में मदद

Advertisement

तेल मंत्रालय ONGC की तरफ से राइट्स इश्यू की पेशकश की योजना पर वित्त मंत्रालय के जवाब की प्रतीक्षा कर रहा है।

Last Updated- November 23, 2023 | 11:07 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition

केंद्र की योजना ओएनसीजी से राइट्स इश्यू पर विचार करने के लिए कहने की है ताकि रिफाइनिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की हरित परियोजनाओं की फंडिंग में मदद मिल सके। इस कवायद से करीब 1.9 अरब डॉलर जुटाए जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह टिप्पणी वित्त मंत्री की उस घोषणा के बाद मिली है जिसमें उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा की मद में इस बड़ी सरकारी तेल रिफाइनर की मदद के लिए इस साल 300 अरब रुपये की इक्विटी देने की योजना के बारे में कहा था।

सूत्रों के अनुसार एचपीसीएल के लिए सरकार कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है, जिसमें तरजीही दर पर सीधे कर्ज मुहैया कराना शामिल है। तेल मंत्रालय ओएनजीसी की तरफ से राइट्स इश्यू की पेशकश की योजना पर वित्त मंत्रालय के जवाब की प्रतीक्षा कर रहा है।

विगत में दो अन्य सरकारी रिफाइनर की तरफ से घोषित राइट्स इश्यू के आधार पर ओएनजीसी के इश्यू से करीब 155 अरब रुपये (1.86 अरब डॉलर) जुटाए जा सकते हैं।

रॉयटर्स की गणना से यह जानकारी मिली। साल 2018 में सरकार ने एचपीसीएल की पूरी 51.1 फीसदी हिस्सेदारी ओएनजीसी को बेच दी और इसे देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी की सहायक बना दिया था। सरकार के पास ओएनजीसी की 58.93 फीसदी हिस्सेदारी है।

सूत्रों ने कहा कि शुरू में सरकार की योजना तरजीही शेयरों के आवंटन के जरिये एचपीसीएल को फंड देने की थी, लेकिन इससे ओएनजीसी की हिस्सेदारी 50 फीसदी से नीचे आने का जोखिम था और इस तरह से एचपीसीएल पर सरकार का अप्रत्यक्ष नियंत्रण खत्म हो जाता।

ओएनजीसी, एचपीसीएल और तेल व वित्त मंत्रालय ने इस बारे में तत्काल टिप्पणी नहीं की। भारत की अन्य सरकारी रिफाइनर इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने क्रमश: 220 अरब रुपये व 180 अरब रुपये के राइट्स इश्यू की योजना घोषित की है।

इंडियन ऑयल में सरकार की हिस्सेदारी 51.5 फीसदी है जबकि बीपीसीएल में 52.98 फीसदी। हालांकि एचपीसीएल में रकम कैसे निवेश की जाए, इस पर सरकार से स्पष्टता के अभाव के कारण आईओसी व बीपीसीएल के राइट्स इश्यू की पेशकश में देर हुई है। दोनों इश्यू अक्टूबर के आखिर में पेश किए जाने की योजना थी।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement