facebookmetapixel
Advertisement
भारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, Kospi 8% टूटा; Brent Crude $88 से नीचेअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहरSUV, EV और एक्सपोर्ट पर आरसी भार्गव का बड़ा खुलासा, जानिए कैसे बदली भारत की ऑटो इंडस्ट्री4 साल में 4 गुना बढ़े ₹100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले! संसद में सरकार ने बताए चौंकाने वाले आंकड़ेब्रेंट 85 डॉलर के नीचे फिसला, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल में गिरावट

CEAT को ‘रिप्लेसमेंट’ खंड, अंतरराष्ट्रीय टायर कारोबार में दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

CEAT की एकीकृत परिचालन आमदनी अप्रैल-जून तिमाही में 3,192.82 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,935.17 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 21, 2024 | 3:28 PM IST
CEAT
Representative Image

टायर विनिर्माता कंपनी सिएट लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष में पुराने वाहन के टायर कारोबार (रिप्लेसमेंट बाजार) और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में दहाई अंक की वृद्धि की उम्मीद है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने हालांकि कहा कि प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमत के कारण कंपनी को अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। कंपनी ने मई से ‘रिप्लेसमेंट’ टायर खंड में दाम 2-2.5 प्रतिशत बढ़ाए हैं।

कंपनी जुलाई के अंत तक कीमतों में एक और वृद्धि कर सकती है, लेकिन वह वृद्धि को गति देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में मजबूत मांग और ग्रामीण बाजार में सुधार पर दांव लगा रही है।

बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम यह सोचना चाहेंगे कि जब तक कुछ अप्रत्याशित बाधाएं न हों, वृद्धि स्थिर और सकारात्मक रहेगी। हम पुराने वाहन के टायर खंड और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में दहाई अंक की वृद्धि बनाए रखना चाहेंगे।” मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) को कंपनी की बिक्री के बारे में उन्होंने कहा, “हम मॉडल पाइपलाइन के आधार पर सिएट के लिए यात्री खंड में तीन प्रतिशत से कहीं अधिक की वृद्धि की संभावना देखते हैं।”

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी में अच्छी वृद्धि हुई है, क्योंकि ग्रामीण मांग वापस आ गई है, जबकि उच्च मार्जिन वाले टायरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ‘वाणिज्यिक वाहन और दोपहिया वाहनों (खंडों) में भी जोरदार वापसी हुई है।’

सिएट की एकीकृत परिचालन आमदनी अप्रैल-जून तिमाही में 3,192.82 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,935.17 करोड़ रुपये थी।

प्राकृतिक रबड़ की कीमतों में वृद्धि के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि इससे मार्जिन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक रबड़ की कीमतें 13 साल के उच्चतम स्तर पर हैं और 200 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई हैं। उपलब्धता भी चिंता का विषय है।” उन्होंने कहा कि सिएट को इस प्रभाव की आंशिक भरपाई के लिए टायर की कीमतों में वृद्धि करनी पड़ी।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement