facebookmetapixel
Advertisement
Trent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिम

Byju’s ने कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला, फोन कॉल पर दी जानकारी!

Advertisement

Byju's layoffs via phone calls: रिपोर्ट में कहा गया है कि बायजू कर्मचारियों को फोन कॉल के बाद एक ईमेल भेजा है।

Last Updated- April 02, 2024 | 4:19 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

एडटेक कंपनी बायजू ने अपने कर्मचारियों को केवल एक फोन कॉल करके निकाल दिया है। उन्हें नोटिस अवधि भी नहीं दी गई है। यह खबर सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल डॉट कॉम में छपी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बायजू कर्मचारियों को फोन कॉल के बाद एक ईमेल भेजा है।

ईमेल में लिखा है, “यह पुष्टि की जाती है कि थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड [बायजू की पैरेंट कंपनी] के साथ आपका आखिरी वर्किंग डे 31 मार्च, 2024 होगा। आपका फुल एंड फाइनल सेटलमेंट एक्जिट पॉलिसी के अनुसार दिया जाएगा। आप कंपनी के एसेट और जानकारी सौंप दें। अगर किसी कर्मचारी को एक्जिट फॉर्मलिटी को लेकर कोई सवाल है, तो वह [separations@byjus.com] पर संपर्क कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 100 से 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। सेल्स डिपार्टमेंट में सबसे अधिक कर्मचारियों की छंटनी होने की संभावना है। पिछले दो सालों में, बायजू ने 10,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

यह छंटनी पैसों की किल्लत और निवेशकों-हितधारकों के साथ कानूनी विवादों के कारण हो रही है। बायजू की भारतीय इकाई में वर्तमान में 14,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

बायजू के एक प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल को बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2023 में घोषित पुनर्गठन योजना लगभग पूरी कर ली है। लक्ष्य ऑपरेशन को सरल बनाना, लागत में कटौती करना और कैश फ्लो को बेहतर ढंग से मैनेज करना है। उन्होंने यह भी कहा कि चल रहे कानूनी मुद्दे कर्मचारियों और कंपनी के लिए तनाव पैदा कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement