facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

ब्रुकफील्ड की परियोजना को आरईसी से ₹7,500 करोड़ की वित्तीय सहायता

Advertisement

उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि यह किसी निजी परियोजना के लिए आरईसी द्वारा दी गई अब तक की सबसे बड़ी मंजूरी है

Last Updated- November 02, 2025 | 11:07 PM IST
Connor Teskey and Nara Lokesh
आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने सितंबर में ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के अध्यक्ष कॉनर टेस्की से लंदन कार्यालय में मुलाकात की | फोटो : नारा लोकेश | X

सरकारी स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में ब्रुकफील्ड के स्वामित्व वाली परियोजना के लिए 7,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि यह किसी निजी परियोजना के लिए आरईसी द्वारा दी गई अब तक की सबसे बड़ी मंजूरी है।

एवरेन आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 9,910 करोड़ रुपये के निवेश से 1.04 गीगावॉट की हाइब्रिड परियोजना विकसित कर रहा है, जिसमें से आरईसी 7,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। एवरेन स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का प्लेटफॉर्म है, जिसे ब्रुकफील्ड ने ऐक्सिस एनर्जी के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में भारत में शुरू किया है। ब्रुकफील्ड के पास एवरेन की 51.49 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसने आंध्र प्रदेश में कुरनूल और अनंतपुर में फैली 3 गीगावॉट से अधिक क्षमता वाली परियोजनाओं की योजना बनाई है।

ब्रुकफील्ड अक्षय ऊर्जा में दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक है, जिसकी स्थापित क्षमता लगभग 46 गीगावॉट है तथा करीब 200 गीगावॉट की विकास की पाइपलाइन है। इस घटनाक्रम से अवगत सरकारी सूत्रों ने बताया, ‘कुरनूल परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह आरईसी द्वारा किसी निजी परियोजना के लिए अब तक की सबसे बड़ी मंजूरी है।’

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement