facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

Adani को एक और झटका ! Moody’s ने अदाणी ग्रुप की चार कंपनियों के क्रेडिट आउटलुक को किया डाउनग्रेड

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 5:06 PM IST
Adani eyes 90 percent EBITDA from infrastructure business

उद्योगपति गौतम अदाणी के अगुवाई वाली अदाणी ग्रुप (Adani group) की परेशानियां बढ़ती जा रही है। रेटिंग एजेंसी Moody’s ने बाजार मूल्यांकन (market valuation) में भारी गिरावट के बाद अदाणी ग्रुप की चार कंपनियों के क्रेडिट आउटलुक को डाउनग्रेड कर स्टेबल (stable) से नेगेटिव (negative) कर दिया है।

Moody’s ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अदाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के लिए रेटिंग आउटलुक को स्टेबल से नेगेटिव में बदल दिया गया है।

उसने कहा, “ये रेटिंग कार्रवाई अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बाजार इक्विटी मूल्यों में महत्वपूर्ण और तेजी से गिरावट को ध्यान में रख कर की गई है।”

इससे पहले मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने मंगलवार को जारी बयान में कहा था कि अदाणी ग्रुप को लोन देने के मामले में सरकार बैंक प्राइवेट बैंकों से कहीं आगे हैं लेकिन ज्यादातर बैंकों के कुल लोन वितरण में ग्रुप की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम है।

इस संदर्भ में मूडीज ने कहा था, ‘बैंकों का जोखिम बढ़ सकता है अगर अदाणी समूह बैंकों से लिए गए कर्ज पर अधिक निर्भर हो जाता है।’

अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी  समूह के शेयरों में तगड़ी गिरावट आई है। इसकी वजह से भारतीय बैंकों की तरफ से समूह को दिए गए कर्ज को लेकर भी आशंका जताई जाने लगी है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement