facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का मास्टरस्ट्रोक: AIF योजनाओं के लिए फास्ट-ट्रैक व्यवस्था शुरू, अब कम समय में लॉन्च होंगे फंडबाजार का मेगा कमबैक: अप्रैल में ₹51 लाख करोड़ बढ़ा निवेशकों का पैसा, मार्केट कैप में रिकॉर्ड उछालQ4 Results: ACC, अदाणी पोर्ट्स, नालको से लेकर वारी एनर्जीज तक; किस कंपनी ने कितना कमाया?करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, पिता संजय कपूर की संपत्ति पर लगी रोकभारत और इटली मिलकर बनाएंगे घातक हथियार,रक्षा औद्योगिक ढांचे पर बनी सहमति; सुरक्षा होगी और मजबूतसमुद्र में बढ़ी भारत की ताकत: नौसेना और DRDO ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षणSC का ऐतिहासिक रुख: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर नहीं थोप सकते अनचाहा गर्भ, कानून में बदलाव के संकेतबाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 583 अंक टूटा, क्रूड ऑयल और ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशनHindustan Unilever Q4 Results: मुनाफा 21.4% उछला, निवेशकों को मिलेगा ₹22 का बंपर डिविडेंडकॉग्निजेंट में छंटनी का ‘प्रोजेक्ट लीप’: 15,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, भारत में सबसे ज्यादा असर

सैट में अनिल अंबानी की याचिका मंजूर

Advertisement

अंबानी को 25 करोड़ रुपये के जुर्माने का 50% जमा कराने का निर्देश, सेबी को चार हफ्ते में जवाब देने का आदेश

Last Updated- October 18, 2024 | 11:31 PM IST
Anil Ambani Reliance Power QIP

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के उस आदेश के खिलाफ अनिल अंबानी की याचिका स्वीकार कर ली जिसमें सेबी ने उन पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और बाजार में पांच साल की पाबंदी लगाई है। मामला रिलायंस होम फाइनैंस से जुड़ा है।

पंचाट ने अंबानी को जुर्माने की रकम का 50 फीसदी जमा कराने का निर्देश दिया है और सेबी को चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति पी. एस. दिनेश कुमार ने कहा कि चार हफ्ते के भीतर जुर्माने की 50 फीसदी रकम जमा कराने तक जुर्माने की कोई रिकवरी नहीं होगी।

22 अगस्त के आदेश में बाजार नियामक ने रिलायंस होम फाइनैंस से रकम की हेराफेरी का आरोप लगाया था जिसके तहत प्रमोटरों से जुड़ी इकाइयों को कर्ज दिए गए। सेबी ने 26 इकाइयों पर कुल 625 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। अंबानी का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने दलील दी कि बाजार नियामक अपने न्यायाधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहा है।

सेबी बाजार नियामक है, न कि कंपनी मामलों का नियामक। उन्होंने कहा कि एक भी रुपया अंबानी के खाते में नहीं आया और न ही सेबी यह स्थापित कर पाया कि उन्हें फायदा हुआ है। आदेश पर स्थगन की मांग करते हुए साल्वे ने कहा कि सेबी ने 22 अगस्त को आदेश जारी किया जबकि इस मामले में दो साल पहले ही अंतरिम आदेश जारी किया जा चुका था।

सेबी के वकील ने कहा कि सूचीबद्ध कंपनी से हजारों करोड़ रुपये का कर्ज जरूरी ऋण प्रक्रिया के बगैर दिया गया जबकि शेयरधारक कंपनी की वैल्यू पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबानी ने कर्ज को मंजूरी दी और उस पर हस्ताक्षर किए जो अदालत के आदेशों का उल्लंघन है। इसके अलावा सेबी के वकील ने दावा किया कि 4,000 करोड़ रुपये से लेकर 8,000 करोड़ रुपये संबंधित पक्षकारों या जुड़ी हुई इकाइयों को गए।

यह मामला 2018 और 2019 के दौरान आरएचएफएल की तरफ से सामान्य उद्देश्य के लिए दिए गए कार्यशील पूंजी कर्ज से जुड़ा है। नियामक को आरएचएफएल की कई अनियमितताएं और उल्लंघन मिले और डिस्क्लोजर की खामियां। आरएचएफएल की तरफ से दिया गया कर्ज 2017-18 के 3,742 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018-19 में 8,670 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेबी के आदेश के मुताबिक, आरएचएफएल के लिए कुल बकाया रकम 6,931 करोड़ रुपये बैठती है, जो उसे प्राप्त करना है।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement