facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

देश से निर्यात बढ़ाएगी Amazon

Advertisement

Amazon का 2024 के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य

Last Updated- September 05, 2024 | 10:24 PM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन ने आज कहा कि वह साल 2024 के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर से ज्यादा का कुल निर्यात करने की दिशा में बढ़ रही है, जो पिछले साल के आठ अरब डॉलर की तुलना में 62.5 प्रतिशत ज्यादा है। इससे कंपनी साल 2025 तक भारत से शेष विश्व को 20 अरब डॉलर का निर्यात करने का अपना लक्ष्य हासिल करने के मामलें में बेहतर स्थिति में आ गई है।

एमेजॉन इंडिया के वैश्विक व्यापार निदेशक भूपेन वाकणकर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हमें विश्वास है कि हम इस साल के आखिर तक 13 अरब डॉलर का स्तर पार कर लेंगे और मुझे लगता है कि हम साल 2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर का कुल निर्यात करने का अपना लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में ठीक प्रकार से आगे बढ़ रहे हैं।’

एमेजॉन की प्रतिस्पर्धी वॉलमार्ट ने हाल ही में साल 2027 तक भारत से 10 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी वार्षिक निर्यात लक्ष्य का ऐलान किया था। ए­मेजॉन ने अपनी वार्षिक ‘निर्यात डाइजेस्ट रिपोर्ट, 2024’ का अनावरण किया है, जिसके अनुसार पिछले वर्ष में इसके वैश्विक कौशल कार्यक्रम के तहत इस प्लेटफॉर्म पर कुल विक्रेता आधार लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ा है।

एमेजॉन के वैश्विक बिक्री कार्यक्रम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी और पिछले नौ वर्षों के दौरान संयुक्त रूप से यह अपने वैश्विक बिक्री कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भारत के 200 से ज्यादा शहरों से 1,50,000 निर्यातकों को शामिल कर चुकी है। एमेजॉन ने कहा कि इन विक्रेताओं ने दुनिया भर के ग्राहकों को 40 करोड़ से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद बेचे हैं।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement