facebookmetapixel
Advertisement
WazirX ने लॉन्च किया फ्री क्रिप्टो टैक्स रिपोर्टिंग टूल Taxlyst, निवेशकों के लिए आसान होगी ITR फाइलिंगPresumptive Taxation Scheme के तहत ITR File कर रहे हैं? टैक्स के नियम पहले जान लेंअब डॉलर में मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम का पैसा! Policybazaar ने शुरू की नई सर्विस, जानें किसे मिलेगा फायदाL&T Q1FY27 results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹4,123 करोड़; ऑर्डर इनफ्लो ₹1 लाख करोड़ के पारक्या 8वें वेतन आयोग के साथ ‘Old Pension Scheme’ भी होगी लागू? सरकार ने संसद में दिया जवाबहाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?

5G से Airtel का कस्टमर इंगेजमेंट बढ़ा, लेकिन प्राइसिंग अभी भी चुनौती: गोपाल विट्ठल

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 10:43 PM IST
टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि...हाई बैंड स्पेक्ट्रम खोलना 5G के लिए नाकाफी, Opening up several high band spectrum not enough for 5G, say telcos

भारती एयरटेल 5जी सेवा पेश किए जाने से ग्राहक जुड़ाव में सुधार देख रही है, लेकिन मूल्य निर्धारण चुनौती बना हुआ है। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्ठल ने आज यह जानकारी दी। भारतीय दूरसंचार उद्योग की मूल्य निर्धारण संरचना में खामियों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि आदर्श रूप से ग्राहकों को अधिक उपयोग के लिए अधिक भुगतान करना चाहिए।

वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत का इजाफा दर्ज करने वाली एयरटेल ने पिछले अक्टूबर में वाणिज्यिक 5जी सेवा शुरू की थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में 3,006 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह राशि 2,008 करोड़ रुपये थी।

वर्तमान में 5जी सेवाएं 3,000 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध हैं और कंपनी को उम्मीद है कि साल के आखिर तक इन सेवाओं का विस्तार बढ़कर सभी प्रमुख शहरों में हो जाएगा। विट्ठल ने कहा कि कंपनी 5जी सेवा की शुरुआत के साथ डेटा खपत में वृद्धि और ग्राहकों द्वारों सेवा छोड़ने की दर में कमी देख रही है। इससे प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व में लाभ होगा क्योंकि 5जी सक्षम हैंडसेट की संख्या में मौजूदा 10 से 11 प्रतिशत से इजाफा होगा।

विट्ठल ने कहा कि हालांकि मूल्य निर्धारण चुनौती बना हुआ है क्योंकि भारत में डेटा पैक के लिए प्रति जीबी आधार पर दुनिया में सबसे कम दरें हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी वित्तीय रूप से मजबूत बनी हुई है तथा अपने पूंजीगत व्यय और ऋण भुगतान की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी प्रवाह सृजित करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement