facebookmetapixel
Advertisement
अब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकट

Air India New Logo : नए लुक के साथ आसमान में उड़ान भरने को तैयार एयर इंडिया

Advertisement

Air India ने अपने लोगो में लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को शामिल किया है।

Last Updated- September 08, 2023 | 5:44 PM IST
Air Indias new logo

Air India New Logo: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) ने गुरुवार को अपना नया लोगो लॉन्च कर दिया है। एयरलाइन ने अपने लोगो में लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को शामिल किया है।

बता दें कि अरबों डॉलर की डील में 470 नए विमानों की ऐतिहासिक खरीद के साथ एयर इंडिया अपने बेड़े को बदलने की प्लानिंग कर रही है।

Air India rebranding

क्या है कंपनी के लोगो का नाम?

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन पिछले 15 महीने से नए लोगो पर काम कर रहा था। कंपनी ने अपने नए लोगो को ‘द विस्टा’ नाम दिया है।

यह भी पढ़ें : टाटा ग्रुप की Air India जुटाएगी बड़ा कर्ज, 3,000 करोड़ रुपये के लोन के लिए कर रही कई बैंकों से बातचीत

टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने लोगो लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि एयरलाइन का नया लोगो ‘द विस्टा’ सोने की खिड़की के फ्रेम के शिखर से प्रेरित है, जो असीमित संभावनाओं, प्रगतिशीलता और भविष्य के लिए एयरलाइन के साहसिक, आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।

एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया।

Air India rebranding

जानें एयर इंडिया के नए रंगरूप और डिजाइन के बारे में: 

एयर इंडिया ने अपने नए विमान में गहरे लाल, बैंगनी और सुनहले रंग की हाइलाइट्स के साथ-साथ चक्र से प्रेरित पैटर्न भी शामिल किया है। एयरलाइन की नई ब्रांड पहचान बनाने के लिए कंपनी ने ब्रांड परिवर्तन कंपनी फ्यूचरब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया है।

यह भी पढ़ें : Airbus और Boeing समय से पहले Air India को डिलिवर करेंगे विमान!

कब से दिखेगा नया लोगो?

एयर इंडिया ने कहा कि नया लोगो यात्रियों को दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान दिखाई देना शुरू हो जाएगा। कंपनी सबसे पहले A350 विमान पर अपना नया डिस्प्ले करेगी।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement