facebookmetapixel
Advertisement
खामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंड

Air India विमान हादसे पर CEO Wilson ने जताया गहरा दुख, कहा—हम सभी स्तब्ध हैं

Advertisement

Air India ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

Last Updated- June 13, 2025 | 7:11 AM IST
Air India Plane Crash
Representative Image

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे।

एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “हमारे लिए यह बेहद मुश्किल घड़ी है। सबसे पहले, मैं इस घटना को लेकर हमारी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।”

विल्सन ने बताया कि फ्लाइट AI 171 एक बोइंग 787-8 विमान था जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था। इसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक सवार थे।

घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

विल्सन ने कहा, “हम जानते हैं कि कई लोगों के मन में सवाल हैं, लेकिन अभी हमारे पास जो जानकारी है, हम वही साझा कर सकते हैं। यह समय सटीक और जिम्मेदारी से जानकारी देने का है, किसी भी तरह की अटकलों से बचना जरूरी है।”

एयर इंडिया ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए एक विशेष टीम अहमदाबाद भेजी है। साथ ही, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-56-91-444 भी जारी किया गया है।

Also Read: Air India crash: दोनों पायलटों के पास था 9,200 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव

विल्सन ने कहा, “हमारे सभी प्रयास इस वक्त यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों की मदद पर केंद्रित हैं। हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके।”

टाटा ट्रस्ट्स की प्रतिक्रिया

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “एयर इंडिया की फ्लाइट 171 की यह त्रासदी बेहद दुखद है। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।”

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 6:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement