facebookmetapixel
Advertisement
Nepal Elections 2026: भारी जीत के साथ नेपाल के ‘शाह’ होंगे बालेंद्र, राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदफ्लिपकार्ट में अप्रेजल के बाद छंटनी: 300 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजहफरवरी में जमकर दौड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियां: दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में 40% से ज्यादा का उछालक्रिप्टो लेनदेन की देनी होगी जानकारी, वित्तीय संस्थानों के लिए बढ़ा टैक्स रिपोर्टिंग का दायराभारत का अपना ‘किलर’ ड्रोन: 1000 किमी तक तबाही मचाएगा IG ड्रोन्स का नया ‘प्रोजेक्ट काल’अमेरिका ने भारत को 30 दिन के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की दी छूट, मार्च में आयात बढ़कर 13.7 लाख बैरल प्रतिदिनEPFO के सस्पेंस खातों में बढ़ता पैसा बना सिरदर्द, समिति ने 31 मार्च तक रोडमैप तैयार करने को कहासामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बढ़ेगी बीमा राशि? वित्त मंत्रालय से हितधारकों ने की बड़ी सिफारिशवैश्विक बाजार पर PM मोदी की नजर, भारतीय खेती को निर्यात आधारित और प्रतिस्पर्धी बनाने का आह्वानभारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 728 अरब डॉलर पर पहुंचा, सोने के भंडार में 4.14 अरब डॉलर की वृद्धि

सर्दियों में ‘ठंडी’ रहने के बाद फरवरी में Petrol, diesel की बिक्री में जोरदार उछाल

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 3:02 PM IST
Petrol diesel price today

देश में ईंधन (fuel) की मांग में फरवरी में काफी तेज उछाल देखने को मिला है। सर्दियों में ‘ठंडी’ रहने के बाद बीते माह पेट्रोल और डीजल की खपत में बढ़ोतरी दो अंक में रही है। उद्योग के बुधवार को जारी शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल की बिक्री फरवरी में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.7 लाख टन हो गई। इससे पिछले साल के समान महीने में यह 22.9 लाख टन रही थी।

कोविड से प्रभावित 2021 के समान महीने की तुलना में पेट्रोल की बिक्री 1.57 प्रतिशत अधिक रही है। वहीं फरवरी, 2020 की तुलना में इसमें 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। माह-दर-माह आधार पर पेट्रोल की मांग 13.5 प्रतिशत बढ़ी है। इससे पिछले महीने पेट्रोल की मांग 5.1 प्रतिशत घटी थी।

सबसे अधिक खपत वाले ईंधन डीजल की बिक्री फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़कर 65.2 लाख टन पर पहुंच गई। फरवरी, 2021 की तुलना में डीजल की बिक्री 12.1 प्रतिशत तथा 2020 के समान महीने की तुलना में 7.7 प्रतिशत बढ़ी है। मासिक आधार पर बात की जाए, तो जनवरी में डीजल की बिक्री 59.7 लाख टन रही थी।

इस तरह मासिक आधार पर डीजल की मांग में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी में बर्फबारी की वजह से पहाड़ी इलाकों में ट्रकों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। इसके चलते मासिक आधार पर जनवरी में डीजल की बिक्री इससे पिछले महीने की तुलना में 8.6 प्रतिशत घटी थी।

उद्योग सूत्रों का कहना है कि ट्रकों के फिर सड़क पर लौटने और रबी बुवाई सत्र के रफ्तार पकड़ने के साथ डीजल की मांग में उछाल आया है। दिसंबर की तुलना में जनवरी में डीजल की बिक्री घटने की एक और वजह थी। दिसंबर में लोगों ने छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा की थी, जिससे डीजल की मांग ऊंची रही थी।

इसके साथ ही फरवरी में वाहन ईंधन एटीएफ की मांग सालाना आधार पर 41.3 प्रतिशत बढ़कर 5,74,200 टन पर पहुंच गई। हालांकि, फरवरी, 2020 की तुलना में एटीएफ की बिक्री कम रही है। माह-दर-माह आधार पर एटीएफ की बिक्री 3.3 प्रतिशत बढ़ी है।

सूत्रों ने कहा कि घरेलू हवाई यात्रा कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, कुछ देशों में अंकुशों की वजह से अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पीछे हैं। फरवरी, 2023 में सालाना आधार पर रसोई गैस (एलपीजी) की बिक्री 2.43 प्रतिशत बढ़कर 25.3 लाख टन पर पहुंच गई।

फरवरी, 2021 की तुलना में एलपीजी की खपत 12 प्रतिशत और फरवरी, 2020 की तुलना में 22.2 प्रतिशत अधिक रही। मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 6.14 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी में एलपीजी की खपत 23.8 लाख टन रही थी।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 3:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement