facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

समुद्र में फंसे रूसी तेल पर भारत की नजर, रिफाइनरियों ने 1.5 करोड़ बैरल की खरीद शुरू

Advertisement

अमेरिकी वित्त विभाग ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल कार्गो खरीदने की अनुमति देने के लिए 30 दिवसीय लाइसेंस जारी किया है

Last Updated- March 06, 2026 | 7:45 PM IST
Crude Oil
रूस के तेल के टॉप खरीदारों में शामिल भारत ने अमेरिका के दबाव के बाद अपनी रूसी तेल की खरीद कम कर दी थी।

भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने देश के पास समुद्र में फंसे लगभग 1.5 करोड़ बैरल से ज्यादा रूसी कच्चे तेल की खरीद शुरू कर दी है। रिफाइनरियां यह कदम पश्चिम एशिया में आपूर्ति बाधाओं से पैदा हुई चिंताओं के बीच उठा रही हैं। सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी वित्त विभाग ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल कार्गो खरीदने की अनुमति देने के लिए 30 दिवसीय लाइसेंस जारी किया है, जिसके बाद रिफाइनरियों ने अपनी खरीद तेज कर दी है।

अमेरिकी दबाव में घटा था रूसी तेल का आयात

रूस के तेल के टॉप खरीदारों में शामिल भारत ने अमेरिका के दबाव के बाद अपनी रूसी तेल की खरीद कम कर दी थी। फरवरी में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात घटकर 10.4 लाख बैरल प्रति दिन रह गया, जो नवंबर 2022 के बाद सबसे निचला स्तर है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर शुल्क में कटौती को भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद कम करने से जोड़ दिया था। सूत्रों ने कहा कि इसके कारण रूसी तेल के कई जहाज समुद्र में ही फंस गए थे।

Also Read: Middle East conflict: रिलायंस को फायदा, तेल और गैस कंपनियों पर दबाव

रूसी तेल टैंकर समुद्र में इंतजार में खड़े

भारत अब पश्चिम एशिया की आपूर्ति में व्यवधान के बीच अपनी खरीद को समायोजित कर रहा है। ऐसे में भारतीय रिफाइनरियां अब घरेलू ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समुद्र में मौजूद रूसी कार्गो और अन्य स्रोतों से खरीद के बीच संतुलन बना रही हैं। सूत्रों ने कहा कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में रूसी तेल के एक दर्जन से ज्यादा टैंकर मौजूद हैं। इसके अलावा आठ अन्य जहाज सिंगापुर के पास खड़े हैं जो कुछ ही दिन में भारत पहुंच सकते हैं।

जिंस कारोबार का विश्लेषण करने वाली कंपनी केप्लर के सुमित रितोलिया ने कहा कि छूट मिलने के बाद रिफाइनरियां तेजी से खरीद शुरू कर सकती हैं, जिससे निकट भविष्य में रूसी तेल का आयात 16 से 20 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement