facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

Adani Group: अदाणी विल्मर को अलग करेगी अदाणी एंटप्राइजेज

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज अपनी 43.94% हिस्सेदारी अदाणी विल्मर को ट्रांसफर करेगी, शेयरधारकों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

Last Updated- August 01, 2024 | 11:16 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल) और खाद्य कंपनी अदाणी विल्मर (एडब्ल्यूएल) के निदेशक मंडल ने आज उस योजना को मंजूरी दे दी जिसके तहत अदाणी विल्मर में एईएल अपनी 43.94 फीसदी हिस्सेदारी अपने शेयरों को हस्तांतरित करेगी।

इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज के मौजूदा शेयरधारक सीधे खाद्य कंपनी अदाणी विल्मर में शेयर रखेंगे। कारोबार अलग करने के बाद एईएल के शेयरधारकों को प्रत्येक 500 शेयरों के बदले एडब्ल्यूएल के 251 शेयर मिलेंगे।

शेयर बाजार को भेजे गए नोटिस में अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि उसने नया कारोबार तैयार करने और अपने हितधारकों के लिए टिकाऊ और दीर्घकालिक मूल्य बनाना बरकरार रखा है। कंपनी ने कहा, ‘बदलते समय के साथ हमारे पास अलग-अलग क्षेत्रों में नए कारोबारों को सफलतापूर्वक तैयार करने का इतिहास रहा है और फिलहाल हम सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं तथा अपने शेयरधारकों को भी पर्याप्त रिटर्न दे रहे हैं।

इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक मंडल ने खाद्य एवं रोजमर्रा के समान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी अदाणी विल्मर का कारोबार अलग करने की मंजूरी दी है। साथ ही अदाणी कमोडिटीज एलएलपी में एईएल के रणनीतिक निवेश को भी हरी झंडी मिली है।

खाद्य एवं एफएमसीजी कारोबार आत्मनिर्भर है, बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और एडब्ल्यूएल के तहत आगे बढ़ने के लिए भी तैयार है। एईएल के लिए यह व्यवस्था न केवल शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाएगी बल्कि नए कारोबारों के सतति विकास के लिए केंद्रित रणनीति को भी शुरू करेगी।’

समूह के एक सूत्र ने कहा, ‘कारोबार अलग करने का यह फैसला एईएल के कारोबार शुरू करने की रणनीति के अनुरूप है, जिसमें कारोबार के आत्मनिर्भर होने और पूरी तरह स्थापित हो जाने के बाद उसे अलग करना शामिल है।

इससे पहले अदाणी एंटरप्राइजेज ने आत्मनिर्भर हो जाने पर अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी सॉल्यूशंस (पूर्व में अदाणी ट्रांसमिशन) आदि जैसे कारोबारों को अलग किया था।’ प्रस्तावित योजना के तहत किसी नकद भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement