facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

सुपर ऐप के जरिये अपना खुदरा कारोबार बढ़ाएगा Adani Group

Advertisement

Adani Group का सुपर ऐप 'अदाणी वन' 2030 तक 50 करोड़ उपभोक्ताओं से जुड़ने का लक्ष्य

Last Updated- June 26, 2024 | 10:43 PM IST
Adani Group

हवाईअड्डों और बिजली तथा गैस वितरण कारोबारों में 40 करोड़ के मौजूदा उपभोक्ता आधार के साथ अदाणी समूह अपने खुदरा कारोबार को रफ्तार दे रहा है और विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समूह की कंपनियों के साथ प्रति वर्ष 2.4 अरब उपभोक्ता संपर्क का उपयोग कर रहा है। शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि समूह ने पहले ही सुपर ऐप ‘अदाणी वन’ पेश कर दी है, जो अंततः सभी स्तरों में उत्पाद बेचेगी।

बुनियादी ढांचा कारोबार, जो समूह का मुख्य आधार बना रहेगा, के अलावा समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी डिजिटल लैब्स के तहत बी2सी फर्म में समूह का उपभोक्ता आधार बढ़ने के साथ-साथ इजाफा किया जाएगा।

अदाणी डिजिटल लैब्स का इरादा साल 2030 तक अपनी इस सुपर ऐप के जरिये हवाईअड्डों और बिजली तथा गैस उपभोक्ताओं सहित विभिन्न पोर्टफोलियो और साझेदार सेवाओं के माध्यम से 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं से सीधे जुड़ना है।

इस डिजिटल परियोजना के लिए निवेश का दृष्टिकोण अन्य परियोजनाओं की तरह ही है। अदाणी समूह के सीएफओ जुगेशिंदर (रॉबी) सिंह ने कहा ‘हम अपने पोर्टफोलियो में विश्व स्तरीय परियोजना की सहायता करना चाहते हैं और अपने निवेश पर कम से कम 15 प्रतिशत का रिटर्न हासिल करना चाहते हैं।’

वर्तमान में यह समूह चार मुख्य कारोबारों में काम कर रहा है – उपयोगिताएं (ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा केंद्र), परिवहन और लॉजिस्टिक्स (एयरपोर्ट और सड़कें), सामग्री, धातु और खनन (रक्षा, तांबा, पीवीसी, एल्युमीनियम) तथा डायरेक्ट टु कंज्यूमर (डिजिटल लैब)। अधिकारियों ने कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज के तहत विकसित हो रहे नए कारोबार भविष्य में विभाजित होने वाले हैं, इस प्रकार अदाणी एंटरप्राइजेज की ओर से मूल्य हासिल किए जाने की पर्याप्त गुंजाइश है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement