facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

Adani Group: 28 माह के लिए पर्याप्त नकदी का दावा, ऋण देनदारी में कोई परेशानी नहीं

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान अदाणी समूह की कुल परिसंप​त्ति बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये हो गई जो इस अव​धि में 75,277 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्शाती है।

Last Updated- November 25, 2024 | 10:56 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह ने दावा किया है कि नकदी के मामले में उसे कोई परेशानी नहीं है और 30 सितंबर, 2024 तक उसके पास 53,024 करोड़ रुपये का नकदी भंडार उपलब्ध था। यह रकम समूह की इकाइयों के कुल 2,58,276 करोड़ रुपये के ऋण की 20.53 फीसदी है। समूह ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के लिए दी गई ऋण संबंधी जानकारियों में कहा है कि उसके पास उपलब्ध मौजूदा नकदी करीब 28 महीने की ऋण देनदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

बंदरगाह से लेकर ऊर्जा तक वि​भिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले समूह ने कहा कि 2033-34 तक हर साल के लिए उसकी वार्षिक ऋण परिपक्वता सितंबर 2024 में उसके मौजूदा परिचालन नकदी प्रवाह से कम है। इससे पता चलता है कि समूह अपने परिचालन नकदी प्रवाह से ऋण देनदारियों को पूरा करने में समर्थ है।

समूह के ऋण पोर्टफोलियो में घरेलू बैंकों की 42 फीसदी, वैश्विक बैंकों की 27 फसदी, वैश्विक पूंजी बाजार की 23 फीसदी, देसी पूंजी बाजार की 5 फीसदी एवं अन्य ऋण स्रोत्रों की 3 फीसदी फीसदी हिस्सेदारी है।

इसके अलावा, समूह ने अपनी 63 फीसदी इक्विटी को परिसंपत्तियों में लगाया है। पिछले 12 महीनों के आधार पर कंपनी का एबिटा करीब 9.96 अरब डॉलर है जो एक साल पहले की समान अव​धि के मुकाबले 17 फीसदी अ​धिक है। समूह के बुनियादी ढांचा कारोबार ने कुल एबिटा में 84 फीसदी योगदान किया।

समूह ने कहा कि उसके शुद्ध ऋण बनाम एबिटा अनुपात में सुधार हुआ है और वह सितंबर 2024 के अनुसार 2.46 गुना रहा। उसने यह भी कहा कि रनरेट एबिटा- हाल में चालू परिसंप​त्तियों के लिए वा​र्षिक एबिटा- करीब 22.1 फसदी बढ़कर 88,192 करोड़ रुपये हो चुका है।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान समूह की कुल एबिटा में उसके प्रमुख बुनियादी ढांचा करारोबार ने 86.8 फीसदी का योगदान किया। समूह के बुनियादी ढांचा कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज के तहत यूटिलिटी, परिवहन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान अदाणी समूह की कुल परिसंप​त्ति बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये हो गई जो इस अव​धि में 75,277 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्शाती है। इसी प्रकार समूह के कुल परिसंप​त्ति बनाम शुद्ध ऋण अनुपात में भी सुधार हुआ और वह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 2.7 गुना रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 2.63 गुना रहा था।

समूह की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी द्वारा अदाणी ग्रीन के निदेशकों- गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी एवं छह अन्य के खिलाफ लगाए गए रिश्वतखोरी एवं धोखाधड़ी के आरोपों के बाद आई है। समूह ने आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें निराधार बताया है। समूह ने सभी संभव कानूनी उपाय किए जाने की बात भी कही है। अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में आज करीब 10,458 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement