facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

अदाणी ग्रीन एनर्जी जुटाएगी 1 अरब डॉलर, समय से पहले चुका सकती हैं बॉन्ड का बकाया

Last Updated- May 24, 2023 | 9:59 AM IST
Adani Power

अदाणी ग्रीन एनर्जी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से 6,150 करोड़ रुपये (750 मिलियन डॉलर) से 8,200 करोड़ रुपये (1 बिलियन डॉलर) जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी लेने के लिए तैयार है। इकॉनोमिक टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, धन जुटाने की कवायद से परिचत लोगों ने इसकी जानकारी दी।

अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ट्रांसमिशन को 13 मई को फंड जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई थी। अदाणी एंटरप्राइजेज 12,500 करोड़ रुपये और अदाणी ट्रांसमिशन 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

धन जुटाने की यह कवायद विस्तार योजनाओं का समर्थन करने के लिए ‘तीन साल की इक्विटी कुशन’ बनाने के अदाणी ग्रुप की योजना का हिस्सा है। ग्रुप ने पीछले साल इसकी जानकारी दी थी।

Also Read: जीक्यूजी की शह से चढ़े अदाणी समूह के शेयर, दो कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट की भरपाई लगभग पूरी

ब्लूमबर्ग के विश्लेषण के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी ने वर्ष 2021 को छोड़कर हर साल अपने बोर्ड से पूंजी जुटाने की अनुमति प्राप्त की है। अदाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा जुटाई गई पूंजी का उपयोग 2021 में जारी तीन साल के बॉन्ड के 75 करोड़ डॉलर के बकाया को चुकाने के लिए किया जाएगा।

इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पैसे को डेडिकेटेड रिडेम्पशन रिजर्व अकाउंट में रखा जा सकता है और नियत तारीख पर भुगतान किया जा सकता है। मूल योजना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की विशेष मंजूरी के बाद बॉन्ड को प्रीपे करने की थी, लेकिन कंपनी ने इस कदम के खिलाफ फैसला किया। अदाणी ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम नियमित व्यावसायिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करते। व्यावसायिक मामलों पर सभी सार्वजनिक खुलासे उचित होने पर किए जाते हैं।

First Published - May 24, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट