facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

समय से पहले शुरू होगी गेहूं की बुआई!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:00 PM IST

रबी सीजन के गेहूं की बुआई, जिसकी शुरुआत आम तौर पर नवंबर में होती है, इस साल जल्दी शुरू हो सकती है।


एक वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि कुछ राज्यों जैसे पंजाब में इसकी शुरुआत अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से हो सकती है क्योंकि तापमान अनुकूल है। करनाल स्थित गेहूं शोध संस्थान के निदेशक बी मिश्रा ने कहा, ‘इस साल गेहूं की बुआई 20 अक्टूबर से शरू हो सकती है क्योंकि पंजाब जैसे राज्यों में तापमान साथ देने लायक है।’

उन्होंने कहा कि गेहूं उत्पादक राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में इस साल औसत से अधिक बारिश हुई है। बारिश की वजह से मिट्टी में नमी की मात्रा बढ़ी है और यह जल्दी बुआई में मददगार साबित होगा। हालांकि, मिश्रा ने कुछ राज्यों के किसानों को यह सुझाव दिया है कि वे नवंबर के बाद बुआई आरंभ करें।

उन्होंने कहा, ‘बिहार में गेहूं की बुआई की शुरुआत नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू की जा सकती है जबकि उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर से।’ पिछले साल भारत के किसानों ने रेकॉर्ड 784 लाख टन गेहूं का उत्पादन किया था। साल 2008-09 के लिए सरकार ने 785 लाख टन गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है।

हाल ही में हुए रबी सम्मेलन में उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों ने समय पर बुआई और इसे नवंबर के अंत तक समाप्त करने के संदर्भ में अपनी सहमति जाहिर की थी। वे सबसे अधिक प्रचलित किस्म पीबीडब्ल्यू343 की जगह डीबीडब्ल्यू17, एचडी 2687, पीबीडब्ल्यू550 (पंजाब) और अन्य विकसित किस्मों को अपनाए जाने का भी समर्थन किया था।

Advertisement
First Published - October 7, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement