facebookmetapixel
Advertisement
स्वास्थ्य बीमा से करेंगे परहेज तो बचत उड़ेगी, कर्ज चढ़ेगा और बिगड़ जाएगा निवेशसाकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना: मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, FIR दर्जUP Diesel Crisis: धान की रोपाई से पहले यूपी के तराई जिलों में डीजल के लिए हाहाकार, नेपाल तस्करी ने बढ़ाई परेशानीIndia-US Trade Deal: अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 4 दिन की मैराथन बैठकUpcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹500 से निवेश शुरूRBI MPC Meet: Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर…क्या होगा RBI का फैसला? बता रहे हैं एक्सपर्ट्सUpcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में लौटी रौनक, इस हफ्ते आ रहे हैं 5 नए IPO; निवेशकों के लिए बड़ा मौकाफिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी में है LIC, रणनीतिक निवेश की भी योजना : CEO आर दुरईस्वामीMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, RBI के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल2400% का बड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

गेहूं की कम पैदावार और अधिक कीमत से किसानों को राहत! सरकारी खरीद केंद्र सूने, खुले बाजार में ही दाम आसमान पर

Advertisement

उत्तर प्रदेश में इस सीजन के लिए गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं पर अभी तक कई क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई है।

Last Updated- March 28, 2025 | 5:30 PM IST
Wheat
फोटो क्रेडिट: Pixabay

कम पैदावार और खुले बाजार में ऊंची कीमतों के चलते इस बार उत्तर प्रदेश में सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। खुले बाजार में गेहूं की अधिक कीमत के साथ मिल रही तमाम सहूलियतों के चलते किसान सरकारी क्रय केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में इस सीजन के लिए गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं पर अभी तक कई क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई है। प्रदेश में खुले 5000 सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक 30 टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। इसका बड़ा कारण खुले बाजार में आढ़तियों से मिलने वाला अच्छा भाव है। प्रदेश सरकार ने जहां गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति कुंतल तय किया है वहीं खुले बाजार में किसानों को आसानी से 2550 रुपये प्रति कुंतल से ज्यादा की कीमत मिल रही है। अच्छी क्वालिटी का आरआर 21 वैरायटी के गेहूं का आढ़तीये किसानों को 2600 से 2700 रुपये तक की कीमत दे रहे हैं। इसके अलावा आढ़तिए किसानों से सीधे खलिहान में ही खरीद कर ले रहे हैं और उन्हें भाड़े का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की क्वालिटी को लेकर छानबीन खासी होती है और नमी, दाने के पतले आदि होने जैसी कमियों के नाम पर किसानों से कटौती की जाती है। खुले बाजार में माल बेचने पर इस तरह की दिक्कत नहीं आती है।

राजधानी लखनऊ में पांडे गंज गल्ला मंडी के आढ़ती राजा तिवारी बताते हैं कि बाजार में गेहूं और आटे के भाव बीते दो सालों से चढ़े हुए हैं और आगे भी बढ़ने की संभावना है। उनका कहना है कि इस बार पैदावार भी पिछले साल के मुकाबले कम लिहाजा व्यापारी ज्यादा कीमत देकर भी खरीद कर रहे हैं। तिवारी के मुताबिक अगले एक महीनों में खुले बाजार में 2900 रुपये क्विंटल के भाव पर खरीद हो सकती है।

गौरतलब है कि बीते दो सालों से उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद कमजोर जा रही है। इसका बड़ा कारण खुले बाजार में मिल रही अच्छी कीमतें हैं। पिछले साल प्रदेश सरकार ने 60 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य रखा था जिसके मुकाबले केवल 9.31 लाख टन की ही खरीद हुई थी। इससे पहले वर्ष 2023-24 में तो खरीद केवल 2.19 लाख टन की ही थी। प्रदेश में 17 मार्च से शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद 15 जून तक चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी खरीद में अभी दिखने वाली कमी का बड़ा कारण खुले बाजार में अच्छी कीमत तो हैं ही इसके अलावा प्रदेश के बड़े हिस्से में अभी कटाई का काम चल रहा है। उनका कहना है कि अप्रैल-मई के महीने में खरीद का आंकड़ा सुधरेगा।

वहीं किसान नेता कर्ण सिंह का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर नमी, कमजोर दाने के नाम पर पैसों की कटौती होती है और इसके अलावा भाड़े का खर्च भी वहन करना पड़ता है। वहीं आढ़तीये एडवांस पैसे तक देकर माल खरीद रहे हैं और तुरंत भुगतान भी कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement