facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगा उप्र

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:02 PM IST

इस साल गेहूं की अच्छी पैदावार काअनुमान है और उत्तर प्रदेश की स्थानीय एजेंसियां व भारतीय खाद्य निगम ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है।


गेहूं खरीद की प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। गेहूं के उत्पादन के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और खाद्यान्न में लगभग 35 फीसदी का योगदान देता है।


राज्य एजेंसियों व भारतीय खाद्य निगम का कुल लक्ष्य 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का है और इसमें राज्य की एजेंसियों की हिस्सेदारी 15 लाख मीट्रिक टन की रहेगी। उत्तर प्रदेश फूड एंड सिविल सप्लाई के चीफ मार्केटिंग अफसर महबूब हसन खान ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अब तक 1.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक इस खरीद पर किसानों को 202 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।


इस साल सरकार ने गेहूं खरीद में सोसायटी और एजेंटों को भी शामिल किया है और उन्हें 1000 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2.5 फीसदी का कमिशन दिया जा रहा है। पंजाब व हरियाणा में गेहूं खरीद में एजेंट की भूमिका काफी सफल रही है। पिछले साल उत्तर प्रदेश में सिर्फ 5.45 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।


दरअसल सरकार ने गेहूं खरीद का काम काफी देर से शुरू किया था और न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 850 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर था, इसी वजह से काफी कम मात्रा में गेहूं की खरीद हुई थी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि कमिशन एजेंट के सहयोग से वह गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कर लेगी।


खान ने बताया कि इसके अलावा सरकार ने कमिशन एजेंट की मदद से इस साल रेकॉर्ड 16.15 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है जबकि लक्ष्य 12 लाख मीट्रिक टन का था। ये कमिशन एजेंट मंडी परिषद में पंजीकृत हैं और इनकी संख्या लगभग 4817 है। राज्य में कुल 4843 अनाज खरीद केंद्र हैं और इनमें से राज्य की एजेंसियों के स्वामित्व में सर्वाधिक केंद्र यानी 3865 केंद्र हैं।


इन एजेंसियों में फूड मार्केटिंग डिपार्टमेंट, यूपी एग्रो, यूपी सहकारी संघ, यूपी स्टेट फूड कॉरपोरेशन, नैफेड शामिल हैं। इस बीच, कृषि विभाग के डायरेक्टर (सांख्यिकी) विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि मार्च के आखिरी हफ्ते में हुई असमय बारिश आदि के कारण उत्तर प्रदेश इस साल 285 मीट्रिकटन अनाज खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएगा।


लखनऊ के कुछ हिस्से, बाराबंकी, कानपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, संत कबीर नगर, सिध्दार्थनगर, इटावा, हाथरस और अलीगढ़ में आंधी व बारिश के कारण गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। पिछले साल यूपी में 255 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार हुई थी जबकि 2005-06 में यह आंकड़ा 241 लाख मीट्रिक टन का था।


उन्होंने हालांकि कहा कि कई इलाकों में अभी गेहूं की कटाई बाकी है और उसके बाद ही सही आंकडा सामने आ पाएगा। वैसे उत्तर प्रदेश में गेहूं की उपज लगभग 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से होती है, लेकिन गेहूं उत्पादक राज्य पंजाब व हरियाणा के मुकाबले यह काफी कम है।


गेहूं के लिए भुगतान


पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को 19 अप्रैल तक की गेहूं खरीद के लिए 2,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। एक अधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने खरीद सीजन के लिए पहले ही 11,000 करोड़ रुपये अलग रख दिया है, जिससे किसानों को बाधामुक्त भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि छह सरकारी एजेंसियों और निजी मिलों ने राज्य में केंद्रीय पूल के लिए 30.60 लाख टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने रविवार तक 31.17 लाख टन गेहूं खरीदा है।

Advertisement
First Published - April 22, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement