facebookmetapixel
Advertisement
SME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदाकच्चे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निफ्टी 23,800 के नीचे; आगे और आएगी गिरावट?मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पार

Turmeric: हल्दी की कीमतों में तेजी, कमोडिटी एक्सचेंज ने लगाया अतिरिक्त मार्जिन

Advertisement

हल्दी के वायदा भाव पर 2.5 फीसदी की दर से लगने वाला यह E-ASM 5 दिन में भाव 10 फीसदी चढ़ने और 10 दिन में भाव 15 फीसदी चढ़ने पर लग जाएगा।

Last Updated- January 25, 2024 | 2:59 PM IST
Turmeric price hike
Representative Image

बीते कुछ दिनों से Turmeric के वायदा भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) ने हल्दी के वायदा भाव में आ रही भारी तेजी को देखते हुए 2.5 फीसदी Event based Additional Surveillance Margin (E-ASM) लगा दिया है। यह अतिरिक्त मार्जिन किसी भी कमोडिटी की वायदा कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आने पर लगाया जाता है। हल्दी के वायदा भाव पर यह मार्जिन 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। हल्दी के वायदा भाव पर 2.5 फीसदी की दर से लगने वाला यह E-ASM 5 दिन में भाव 10 फीसदी चढ़ने और 10 दिन में भाव 15 फीसदी चढ़ने पर लग जाएगा। यह मार्जिन हल्दी के सभी चालू अनुबंधों और आगे लॉन्च होने वाले सभी अनुबंधों पर 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।

दो सप्ताह में 23 फीसदी महंगी हुई हल्दी
हल्दी के वायदा भाव लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो सप्ताह के दौरान हल्दी के वायदा भाव करीब 23 फीसदी बढ़ चुके हैं। NCDEX पर 11 जनवरी को हल्दी का अप्रैल अनुबंध 13,056 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, जिसने आज खबर लिखे जाने के समय 16,098 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। जानकारों के मुताबिक हल्दी की कीमतों में आ रही इस तेजी की वजह उत्पादन घटने की संभावना है। कमोडिटी विशेषज्ञ इंद्रजीत पॉल ने कहा कि हल्दी की नई फसल की आवक मार्च महीने में शुरू होगी। हल्दी के भाव बढ़ने की वजह इस सीजन में कम उत्पादन के बीच घरेलू बाजार में बेहतर मांग होना है। आने वाले सप्ताह में हल्दी के वायदा भाव 16,550 रुपये के स्तर को छू सकते हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस साल करीब 9.5 लाख टन हल्दी का उत्पादन होने की संभावना है, जो पिछले साल के उत्पादन 11.50 लाख टन से करीब 17 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement