facebookmetapixel
Advertisement
Defence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा, अंदरूनी कलह के बाद हटे; कहा: पार्टी को नहीं लगता मैं चुनाव जिता सकता हूंचीन ने विदेशी कंपनियों के लिए खोले शेयर बाजार के दरवाजे

पहली तिमाही में स्टील निर्यात 25 फीसदी लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 PM IST

इस्पात निर्यात पर कर थोपे जाने से मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का इस्पात निर्यात 25 फीसदी कम होकर 27.5 लाख टन रह गया है।


हालांकि इस दौरान आयात में 20 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 35 लाख टन तक पहुंच गया। परिणाम यह हुआ कि अप्रैल से जुलाई के बीच देश में इस्पात की आपूर्ति तकरीबन 15 लाख टन तक बढ़ गयी है।

इस्पात सचिव पी. के. रस्तोगी के मुताबिक, निर्यात में कमी आने से इस्पात की घरेलू उपलब्धता में बढ़ोतरी हुई है। यह एक सकारात्मक संकेत है और इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि 10 मई को सरकार ने इस्पात और इस्पात निर्मित वस्तुओं के निर्यात पर 5 से 15 फीसदी का निर्यात कर लगा दिया था।

इसके एक महीने बाद सरकार ने इस्पात के फ्लैट उत्पादों पर लगने वाले निर्यात शुल्क को हटा लेने का फैसला किया जबकि इसके लाँग उत्पादों (छड़, ऐंगल, बार आदि) पर लगने वाले निर्यात शुल्क को 10 से 15 फीसदी कर दिया गया। हालांकि इस साल की शुरुआत में इस्पात के निर्यात शुल्क को 5 फीसदी से घटाकर शून्य फीसदी कर दिया गया था।

उधर देश की तीसरी बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी जे. एस. डब्ल्यू. के बिक्री और विपणन प्रमुख जयंत आचार्य ने बताया कि सरकार के अनुरोध पर देश की इस्पात कंपनियों ने निर्यात थामने की पहल की थी ताकि घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ायी जा सके। इससे देश में इस्पात की खपत पर सकारात्मक असर पड़ा। आचार्य ने बताया कि इस वजह से इस्पात उद्योग को इस्पात की बढ़ी हुई अंतरराष्ट्रीय कीमतों से मिलने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007-08 में इस्पात का निर्यात 50 लाख टन जबकि आयात 69 लाख टन का हुआ था। इस तरह, 2007-08 में ऐसा पहली बार हुआ जब देश से इस्पात का आयात निर्यात की तुलना में अधिक रहा। सरकार ने महंगाई पर अंकुश लगाने और इस्पात की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कीमतों में वृद्धि की थी।

थोक मूल्य सूचकांक में इस्पात और लोहे का हिस्सा तकरीबन 3.64 फीसदी का है। जानकारों की माने तो महंगाई दर को 16 साल के रेकॉर्ड स्तर 12.63 फीसदी तक पहुंचाने में लौह-इस्पात का बहुत बड़ा योगदान है। फिलहाल अप्रैल 2007 की तुलना में फ्लैट इस्पात उत्पादों की कीमत 17 से 24 फीसदी तक बढ़ चुकी है।

जबकि लाँग उत्पादों की कीमत में तब से अब तक 50 से 60 फीसदी का उछाल आ चुका है। मई में सरकार ने इस्पात कंपनियों से कहा था कि वे अगले तीन महीने तक इस्पात की कीमतें न बढ़ायें। हालांकि कंपनियों ने अवधि के खत्म होने के बाद भी स्टील की कीमतें न बढ़ाने का फैसला लिया।

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 2:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement