facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

दिसंबर में स्टेनलेस स्टील आयात गिरा जमीन पर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:52 PM IST

दिसंबर में स्टेनलेस स्टील का आयात 70 फीसदी गिरकर 6 हजार टन तक पहुंच गया।


इससे स्टेनलेस स्टील पर आयात शुल्क बढ़ाने की उद्योग की मांग कमजोर हुई है। गौरतलब है कि नवंबर में इसका आयात 60 फीसदी बढ़कर 20 हजार टन तक पहुंच गया था। लेकिन दिसंबर में इसके आयात में 14 हजार टन की कमी हुई।

कारोबारियों के मुताबिक, स्टेनलेस स्टील की घरेलू कीमतों में कमी होने की आस के चलते दिसंबर में इसका कम आयात हुआ। कोल्ड रॉल्ड स्टेनलेस स्टील की प्रति टन लागत फिलहाल 1.18 लाख रुपये बैठ रही है, जो नवंबर में 1.45 लाख रुपये थी।

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर अंत में इसकी कीमत स्थिर होती दिख रही है। उनके मुताबिक, पिछले दो महीनों में कीमत में हुए उतार-चढ़ाव के चलते इसकी मांग पर असर पड़ा है।

जिंदल स्टील के प्रभुत्व वाले स्टेनलेस स्टील उद्योग की अरसे से मांग रही है कि उद्योग के हित की खातिर इसके आयात पर मौजूदा शुल्क को 5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया जाए।

सरकार से उनकी यह मांग भी रही है कि चीन और उक्रेन से सस्ता आयात रोकने के लिए डंपिंगरोधी शुल्क लगाया जाए। हालांकि, अब  इसका आयात गिर चुका है और सरकार के वित्तीय कदम देखते हुए लग रहा है कि मौजूदा स्थिति आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement