facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबावLIC के निवेश पर सवाल, सेबी के एक्शन के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स में गवर्नेंस और अकाउंटिंग विवाद गहरायानिवेशकों की भारत में रुचि बरकरार मगर बातचीत में एआई हावी: कौस्तुभ कुलकर्णीओपनएआई, एन्थ्रोपिक और स्पेसएक्स IPO की चर्चा तेज, भारतीय निवेशकों में भारी उत्साह लेकिन पहुंच सीमितStock Market: Sensex-Nifty में मामूली बढ़त, कल RBI क्या देगा सरप्राइज?

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 : एनपीसीआई ने नई सहायक कंपनी बनाई

Advertisement

इससे पहले एनपीसीआई ने डिजिटल भुगतान उत्पादों का सूट लॉन्च किया है, जिनमें यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पर क्रेडिट लाइन, तेज लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट आदि शामिल हैं

Last Updated- October 07, 2025 | 11:49 PM IST
NPCI

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने फिनटेक क्षेत्र में प्रयोग और अभूतपूर्व नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एक नई सहायक कंपनी, एनपीसीआई टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (एनटीएसएल) की स्थापना की है। खुदरा भुगतान निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनटीएसएल, एनपीसीआई के तहत आने वाली 3 अन्य सहायक कंपनियों की सूची में शामिल हो गया है। इससे पहले एनपीसीआई ने एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल), एनपीसीआई इंटरनैशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) नाम से उपक्रम स्थापित किए थे।

एनपीसीआई के गैर कार्यकारी अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक अजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘हमारी सबसे नई सहायक कंपनी एनपीसीआई टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (एनटीएसएल) है, जिसे हमने कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। यहां प्रयोग और अभूतपूर्व नवाचार होंगे।’

इससे पहले एनपीसीआई ने डिजिटल भुगतान उत्पादों का सूट लॉन्च किया है, जिनमें यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पर क्रेडिट लाइन, तेज लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट आदि शामिल हैं।

मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में चौधरी ने कहा, ‘हम एनटीएसएल को भविष्य की तकनीकी नवाचार के लिए उद्गम स्थल के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। एक ऐसा स्थान जहां डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए साहसिक विचारों को वास्तविकता में बदला जा सकता है।’ चौधरी ने कहा कि एनपीसीआई की अंतरराष्ट्रीय भुगतान शाखा एनआईपीएल, यूपीआई को एशिया, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप आदि के भुगतान प्रणालियों से जोड़ने के लिए काम कर रही है।

एनपीसीआई भारत के रियल टाइम भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का संचालन करता है।

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement